फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ धोने के 9 तरीके, नहीं तो जिंदगी से 'हाथ धो' बैठेंगे

Tue, 05 May 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
हाथ अच्छी तरह से न धुले हों तो भी आपकी जिंदगी में खतरा बढ़ सकता है। ऐसा हम नहीं पीजीआई की रिसर्च कहती है। पीजीआई इंफेक्शन कंट्रोल कमेटी ने सुझाए हैं हाथ धोने के 9 सही तरीके।
विज्ञापन

हाथ धोने के 9 तरीके, नहीं तो जिंदगी से 'हाथ धो' बैठेंगे

2 of 7
हाथ धोने के लिक्विड सोप या सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। यदि हॉस्पिटल में किसी पेशेंट से मिलने जा रहे हैं तो सेनिटाइजर का इस्तेमाल करे। घर पर लिक्विड सोप का प्रयोग करें। यदि यह नहीं है तो साबुन या साफ पानी से भी हाथ धो सकते हैं।
विज्ञापन

हाथ धोने के 9 तरीके, नहीं तो जिंदगी से 'हाथ धो' बैठेंगे

3 of 7
लिक्विड सोप का सबसे पहले हथेली के बीच में रखे। उसे दोनों हथेलियों में अच्छी तरह से लगाएं। खूब झाग बनाएं और उसे उंगुलियों के बीच में भी ले जाएं। दोनों हाथों की अंगुलियों के बीच में अच्छी तरह से साबुन लगाएं। नाखूनों को हाथेली पर रगड़े। पहले एक हाथ की फिर दूसरे हाथ की। फिर हाथ के अंगूठे को साफ करें।

हाथ धोने के 9 तरीके, नहीं तो जिंदगी से 'हाथ धो' बैठेंगे

4 of 7
इस प्रक्रिया में कम से कम 30 सेकेंड लगेंगे। उसके बाद हाथ को अच्छी तरह से धोएं। फिर एक साफ व सूखे तौलिये से हाथ साफ करें। सूखन के बाद आपके हाथ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अपने बच्चे को सिखाएं और खुद भी आदत डालें कि शौच के बाद, खाने से पहले और बाद हमेशा हाथ साबुन से जरूर धोएं।
विज्ञापन

हाथ धोने के 9 तरीके, नहीं तो जिंदगी से 'हाथ धो' बैठेंगे

5 of 7
यदि आपका कोई परिजन या रिश्तेदार हॉस्पिटल में एडमिट है तो उससे मिलने से पहले हाथ धोएं, ताकि आपके संक्रमण पेशेंट में न जाए। पेशेंट से मिलने के बाद भी हाथों को अच्छी तरह से धोएं। यदि आपने पेशेंट को छुआ नहीं है और उसके आसपास भी रहें हैं, तब भी हाथों को धोना चाहिए। बाडी फ्लूड का इस्तेमाल करने के बाद भी हाथों को साफ करना जरूरी होता है।
विज्ञापन

हाथ धोने के 9 तरीके, नहीं तो जिंदगी से 'हाथ धो' बैठेंगे

6 of 7
पीजीआई की आईसीयू व इमरजेंसी में सबसे ज्यादा इंफेक्शन हैं। दरअसल यहां पर मरीजों की संख्या तय बेड से ज्यादा है। उनके अटेंडेंट की संख्या भी अधिक है। माइक्रोबायोलाजी की डाक्टर मनीषा ने बताया कि दोनों यूनिट के सभी बेड पर सेनिटाइजर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ धोने के 9 तरीके, नहीं तो जिंदगी से 'हाथ धो' बैठेंगे

7 of 7
पेशेंट के अटेडेंट को बताया गया है कि वे जब पेशेंट के पास आएं तो सेनिटाइजर से हाथ जरूर धोएं। हॉस्पिटल में इंफेक्शन को कंट्रोल करने के लिए एक कमेटी बनाई है। इसमें डाक्टर भी हैं और नर्सों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें