साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक गुरुदेव सिंह देव मान।
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि 16वीं विधानसभा में चुनकर आए सदस्यों में 92 आम आदमी पार्टी के, कांग्रेस के 18, शिअद के 3, भाजपा के 2, बसपा और निर्दलीय 1-1 हैं। नई विधानसभा में तीन सदस्य जहां 25-30 साल उम्र वर्ग हैं। वहीं 21 सदस्य 31-40 साल, 37 सदस्य 41-50 साल, 33 सदस्य 51-60 साल, 21 सदस्य 61-70 साल और 2 सदस्य 71-80 साल उम्र वर्ग के हैं। शैक्षिक योग्यता के मामले में, इन सदस्यों में 21 ग्रेजुएट, 24 सदस्य 12वीं पास, 17 सदस्य 10वीं पास, 3 सदस्य आठवीं और एक सदस्य पांचवीं पास है।