फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप कर रहे तांत्रिक को भाई ने मारे पत्थर, बवाल

Fri, 12 Feb 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 6
8 साल की बच्ची के साथ रेप करते 42 साल के तांत्रिक को रंगे हाथ दबोच लिया। लड़की के भाई ने उसे पत्थर मारकर बहन को बचाया। गुस्साए लोगों ने तांत्रिक को जमकर पीटा और खोखे में आग लगा दी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

बच्ची से रेप कर रहे तांत्रिक को भाई ने मारे पत्थर, बवाल

2 of 6
वारदात, हरियाणा के पानीपत में वीरवार शाम हुई। तांत्रिक एक आटा मिल में काम करता है और वहीं पर किराए के मकान में रहता है। वह बच्चियों को टॉफी व चाकलेट देकर अपने पास बुलाता था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सदर पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में भी बच्चियों के साथ गलत हरकत करने की बात सामने आई है। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद तीन अन्य बच्चियों के साथ दुराचार करने का आरोप कबूला है।
विज्ञापन

बच्ची से रेप कर रहे तांत्रिक को भाई ने मारे पत्थर, बवाल

3 of 6
मामला थाना सदर के अंतर्गत आने वाली मंडी में रहने वाला गोनी मोहम्मद पड़ोस में ही रहने वाली आठ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर रहा था। लड़की के भाई ने उसको देख लिया और उसको पत्थर मार दिया। गोनी मोहम्मद पत्थर लगने के बाद भागने लगा। इसके बाद उसकी आवाज सुनकर लड़की का पिता व बाकी लोग भी आ गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

बच्ची से रेप कर रहे तांत्रिक को भाई ने मारे पत्थर, बवाल

4 of 6
पुलिस ने आरोपी को आक्रोशित लोगों से छुड़वाया। लोगों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा काटा और इसी दौरान पास के ही शराब के एक खोके में आग लगा दी। लोगों ने बताया कि वह अक्सर खोके पर बैठकर नशा करता था। लोगों ने बताया कि वह एक आटा मिल में काम करता है और मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि वह एक बच्ची के साथ दुराचार कर रहा था। उनको शक है कि वह पहले भी इस तरह की करता होगा।
विज्ञापन

बच्ची से रेप कर रहे तांत्रिक को भाई ने मारे पत्थर, बवाल

5 of 6
आरोपी गोनी मोहम्मद ने पुलिस के सामने अपने आरोपों को कबूलने के लिए मुंह खोला तो बाकी सब लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। उसने अपने आरोपों में कबूल किया कि उसकी उम्र करीब 42 है। वह लंबे समय से यहीं एक आटा फैक्टरी में काम करता है। वह बच्चियों को टॉफी व चाकलेट देकर अपने पास बुला लेता था। उसने पुलिस के सामने इससे पहले तीन बच्चियों के साथ दुराचार करने का आरोप कबूला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची से रेप कर रहे तांत्रिक को भाई ने मारे पत्थर, बवाल

6 of 6
लोगों ने फूंक दिया शराब का खोका: आक्रोशित लोगों ने शराब के खोके को आग के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि तांत्रिक अक्सर यहीं पर बैठा रहता है। वह शराब पीता है और माहौल खराब करता रहता है। लोगों का आरोप है कि खोके पर अन्य नशा भी बेचा जाता है। थाना सदर पानीपत के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तांत्रिक पर बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का आरोप है। पुलिस ने आरोपी गोनी मोहम्मद को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें