फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 लोगों का परिवार 8 मिनट में खत्म, खौफनाक तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2015 07:48 AM IST
राज कौशल/अमर उजाला, माछीवाड़ा
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब में रोपड़ लुधियाना मार्ग पर आज एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, इनोवा में सवार 8 लोग चंद मिनट में दम तोड़ गए। देखिए, हादसे की खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

8 लोगों का परिवार 8 मिनट में खत्म, खौफनाक तस्वीरें

2 of 5
हादसा, श्री माछीवाड़ा साहिब से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर गांव पवात के नजदीक सरहिंद नहर के किनारे रोपड़ लुधियाना मार्ग पर वीरवार की सुबह इनोवा कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार के परखचे उड़ गए। उसमें सवार आठों लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

8 लोगों का परिवार 8 मिनट में खत्म, खौफनाक तस्वीरें

3 of 5
मरने वालों में एक ही परिवार के छह लोग भी शामिल थे। परिवार के सदस्य श्री आनंदपुर साहिब में स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहे थे। यह परिवार जिला मोगा से आ रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

8 लोगों का परिवार 8 मिनट में खत्म, खौफनाक तस्वीरें

4 of 5
हादसे में मारी गई रणजीत कौर व महकदीप ने कुछ दिनों बाद ही कनाडा जाना था। इसी के चलते पहले परिवार के सदस्यों अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए थे। आज परिवार के सदस्य श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे कि दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मरे जोगिंदर सिंह मूल रूप से मोगा जिले के महणां गाव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 लोगों का परिवार 8 मिनट में खत्म, खौफनाक तस्वीरें

5 of 5
घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी गांव पवात के लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे। इनोवा कार में परिवार के सदस्य पूरी तरह से दबे हुए थे, उनको निकालना तक कठिन हो रहा था। इनोवा में से बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन सात की मौत गाड़ी के अन्दर ही हो चुकी थी। आठवें की सांसें मुश्किल से चल रही थी। लेकिन बाहर निकालने के कुछ पलों में उसकी सांसें भी रूक गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें