मां अमृता सिंह के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं सारा अली खान
हाल ही में सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजूपत और 'सिंबा' में रणवीर कपूर के साथ सिल्वर पर्दे पर अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आईं। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंची और यहां उन्होंने अरदास भी की।