सिटी ब्यूटिफुल का अलग अंदाज हम आपको यहां ऐसे व्यू में दिखा रहे हैं, जिसे पहली बार देश-दुनिया के ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के लोगों ने भी नहीं देखा।
विज्ञापन
2 of 7
रोज फेस्टिवल का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
रोज फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। रोज फेस्टिवल की खूबसूरती पहली बार कुछ अलग दिखाई दे रही है। उद्घाटन के दौरान जहां राजस्थानी कलाकारों ने परफार्मेंस दी, वहीं सांसद किरण खेर भी उनके साथ थिरकीं। बड़ी संख्या में लोग रोज फेस्टिवल में पहुंचे। चौपर को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखा।
विज्ञापन
3 of 7
aerial view of chandigarh city
- फोटो : अमर उजाला
मुझे किसी ने नहीं कहा चौपर पर चढ़ने के लिए
सांसद किरण खेर ने कहा कि रोज फेस्टिवल में दूसरी बार आने का मौका मिला है। आज का दिन माहौल का मजा लेने का है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने चौपर पर चढ़ने के लिए नहीं कहा। मुझे डर लगता है।
4 of 7
aerial view of chandigarh city
शहर का सबसे बड़ा आयोजन : निगम कमिश्नर
निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था ने कहा कि रोज फेस्टिवल शहर का सबसे बड़ा और अनोखा फेस्टिवल है। इसमें दो नए इवेंट शामिल किए गए हैं। पहला इस बार लोगों को चौपर राइड का मौका मिल रहा है तो दूसरा न्यू वेडिंग कपल के लिए इस बार हनीमून पैकेज भी प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
aerial view of chandigarh city
यह फेस्टिवल दिल की धड़कन
मेयर आशा जसवाल ने कहा कि यह फेस्टिवल दिल की धड़कन है। रोज फेस्टिवल शहर की सुंदरता में चार चांद लगाता है।
विज्ञापन
6 of 7
aerial view of chandigarh city
सांसद बोलने लगीं तो म्यूजिक बजने लगा
सांसद किरण खेर मंच से जब मंच से संबोधन शुरू किया ही था कि रोज फेस्टिवल में कुछ दूरी पर जोर-जोर से म्यूजिक बजने लगा। इस पर खेर ने कहा कि इसे बंद कर दो, ऐसे लग रहा है, जैसे कोई नाच रहा हो।
रोज फेस्टिवल में 18 फरवरी के कार्यक्रम
सुबह 9:00 बजे रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता
सुबह 10:20 बजे फोटोग्राफी प्रदर्शनी
सुबह 10:35 बजे पारंपरिक लोक नृत्य
सुबह 11:00 बजे पारंपरिक लोक नृत्य
सुबह 11:30 बजे रोज किंग व क्वीन प्रतियोगिता
दोपहर 1:00 बजे पतंगबाजी प्रतियोगिता
दोपहर बाद 2:00 बजे रोज क्विज
दोपहर बाद 3:30 बजे नवविवाहित जोड़ों की प्रतियोगिता
शाम 5:00 बजे पॉप व लोक गायकों की प्रस्तुति