फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 31 साल: दरबार साहिब की 'गोल्डन' सुरक्षा

Sat, 06 Jun 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार के 31 साल पूरे हो रहे हैं। सिख संगठनों ने 6 जून को केंद्र सरकार के खिलाफ अमृतसर बंद की घोषणा की है। इसके मद्देनजर सूबे में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वीरवार को सीनियर आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने राज्य में चौकसी बरतने और अमृतसर में विशेष सुरक्षा प्रबंध करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 31 साल: दरबार साहिब की 'गोल्डन' सुरक्षा

2 of 6
हिंदू संगठनों और शिवसेना के विभिन्न गुटों ने भी 6 जून को शहीदी दिवस के रूप में आयोजित करने का ऐलान किया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अमृतसर में दूसरे जिलों से एक हजार पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। डीजीपी ने एडीजीपी इंटेलीजेंस हरदीप सिंह ढिल्लों को सुरक्षा तंत्र पर निगरानी रखने को कहा है। डीसीपी परमपाल सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 31 साल: दरबार साहिब की 'गोल्डन' सुरक्षा

3 of 6
एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ का कहना है कि इस दिन कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए टास्क फोर्स सीसीटीवी कैमरों से शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। वहीं श्री हरमंदिर साहिब के अंदर और आसपास सिविल कपड़ों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। स्वर्ण मंदिर को आने और जाने वाले सभी रास्तों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बना दी गई है।

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 31 साल: दरबार साहिब की 'गोल्डन' सुरक्षा

4 of 6
श्री दुर्ग्याणा मंदिर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सारे घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अकाल तख्त साहिब की ड्योढ़ी में लगे जंगले में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। पिछले साल छह जून को अकाल तख्त साहिब में टास्क फोर्स और अलगाववादी गुटों के बीच खूनी झड़प हुई थी। इस कारण देश-विदेश में एसजीपीसी को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 31 साल: दरबार साहिब की 'गोल्डन' सुरक्षा

5 of 6
इस बार किसी भी संभावित टकराव को रोकने के लिए भारी संख्या में टास्क फोर्स तैनात की जा रही है। सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी भी तैनात होंगे। श्री दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह ने कहा कि अकाल तख्त साहिब की ड्योढ़ी के जंगले में सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार के 31 साल: दरबार साहिब की 'गोल्डन' सुरक्षा

6 of 6
वैसे श्री हरमंदिर साहिब और अकाल तख्त साहिब परिसर के चप्पे-चप्पे में सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगे हुए हैं। एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव दलजीत सिंह बेदी ने अपील की कि इस बार सिख संगठन ऐसा विवाद न पैदा करें, जिससे समुदाय को क्षति पहुंचे। वहीं पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बाहरी राज्यों से भी पुलिस को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें