फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, दो राज्यों के बीच 28 किलोमीटर का 'महाजाम', करोड़ों का नुकसान

Fri, 23 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
42 घंटे में 28 किमी लंबा हुआ महाजाम
यहां पर दो राज्यों के बीच 28 किलोमीटर का जाम लग गया। इस महाजाम में फंसे ट्रकों के मालिकों का करोड़ों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
42 घंटे में 28 किमी लंबा हुआ महाजाम
बहालगढ़ से यूपी बॉर्डर तक लगा 12 किमी लंबा जाम बुधवार रात को बढ़कर 28 किमी तक पहुंच गया। जाम बहालगढ़ की ओर बढ़कर नेशनल हाईवे पर भी लग गया तो यूपी बॉर्डर की ओर यह जाम बागपत शहर तक पहुंच गया। जाम में फंसे लोगों को पूरी रात अपने वाहनों में सड़क पर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
42 घंटे में 28 किमी लंबा हुआ महाजाम
दरअसल, गढ़ मिर्कपुर के पास मंगलवार को सुबह 8 बजे जाम लगना शुरू हुआ था जो दोपहर 12 बजे तक खुल गया था। उसके एक घंटे बाद ही गढ़ मिर्कपुर, खेवड़ा, बहालगढ़ तीन जगहों से जाम लगना शुरू हुआ जो तीनों जगहों पर सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण लगा। उसके बाद यह जाम इतना बढ़ता चला गया कि बहालगढ़ से यूपी बॉर्डर तक जाम में 500 से ज्यादा वाहन फंस गए, जिनमें अधिकतर ट्रक शामिल रहे। 

4 of 6
42 घंटे में 28 किमी लंबा हुआ महाजाम
यह जाम बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे के बाद खुलना शुरू हुआ, लेकिन इस जाम से कुछ वाहन निकलने के बाद यह फिर से बढना शुरू हो गया। क्योंकि बहालगढ़ से यूपी बार्डर तक के गांवों के बीच से गुजरने वाले संपर्क मार्ग भी वाहनों के फंसने से बंद हो गए। इस तरह बुधवार देर रात को जाम काफी बढ़ गया और यह सोनीपत के बहालगढ़ से नेशनल हाइवे वन पर भी काफी लंबा लग गया। वहीं दूसरी ओर यूपी के बागपत जिले के शहर तक जाम पहुंच गया और इसमें हजारों वाहन फंस गए। 
विज्ञापन

5 of 6
42 घंटे में 28 किमी लंबा हुआ महाजाम
इस जाम को रात के समय खुलवाने के लिए पुलिस ने कोई जहमत तक नहीं उठाई और इस पूरी सड़क पर पुलिस किसी भी जगह नहीं दिखाई दी। इस कारण ही वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी और उनको सड़क पर रात गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
42 घंटे में 28 किमी लंबा हुआ महाजाम
अमर उजाला में खबर पढ़ते ही हरकत में आए अधिकारी
बहालगढ़ से यूपी बार्डर तक महाजाम की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद वीरवार सुबह सात बजे एसपी अश्विन शैणवी ने मामले पर संज्ञान लिया। एसपी ने तुरंत ही राई व मुरथल थाना पुलिस को जाम खुलवाने की जिम्मेदारी सौंपी और रूट डायवर्ट करके जाम खुलवाने के लिए कहा गया। एसपी के आदेश मिलते ही पुलिस सड़क पर उतरी और पलड़ी से वाया बसौदी होते हुए मुरथल में नेशनल हाइवे पर वाहनों को निकाला गया। इस तरह वीरवार सुबह 7 बजे तक जहां लंबा जाम लगा हुआ था, वह सुबह 9 बजे तक काफी खुल गया और वाहन काफी निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें