पंजाब विधानसभा में कल वो सबकुछ हुआ जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। तस्वीरों में देखिए, क्या-क्या हुआ पूरे दिन?
विज्ञापन
2 of 11
Punjab Assembly Session
पंजाब विधानसभा के इतिहास में यह पहला मौका था, जब प्रमुख विपक्षी पार्टी के सभी विधायकों को मार्शल ने उठा कर सदन से बाहर कर दिया। अपने दो साथियों की एंट्री पर रोक का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायकों को दो बार जबरन सदन से बाहर किया गया।
विज्ञापन
3 of 11
Punjab Assembly Session
इस दौरान महिला विधायकों के साथ भी वही सलूक किया गया, चार विधायकों की पगड़ी उतर गई। कई को चोटें आईं, दो को अस्पताल में दाखिल कराया गया। शिअद-भाजपा ने इस कार्रवाई पर विरोध जताया।
4 of 11
Punjab Assembly Session
प्रश्नकाल के शुरू होते ही आप विधायकों को खबर मिली कि सुखपाल खैरा और सिमरजीत बैंस की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। साढ़े दस बजे कुछ विधायकों ने मार्शल का घेरा तोड़ कर स्पीकर की तरफ जाने की कोशिश की। स्पीकर ने सभी को नेम कर सस्पेंड कर दिया। मार्शल सभी आप विधायकों को बाहर करने लगे। इस दौरान काफी धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
5 of 11
punjab assembly session
आप विधायकों ने एक-दूसरे को पकड़ कर पूरा जोर लगाया, लेकिन मार्शल ने उन्हें बाहर कर दिया। पवन टीनू विरोध में आए तो उन्हें भी बाहर कर दिया। शिअद-भाजपा ने इसके विरोध में वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन
6 of 11
Punjab Assembly Session
दस मिनट बाद ही शिअद विधायक सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के साथ वापस आ गए। सुखबीर ने एतराज जताते हुए कहा कि सदन में विधायकों की पगड़ी उतरी, महिलाओं की चुन्नी उतरी है, स्पीकर इसकी इजाजत कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Punjab Assembly Session
शिअद-भाजपा विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। सदन की कार्यवाही पंद्रह मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सुखबीर आप विधायकों को जबरन सदन में ले आए। मार्शल ने उन्हें बाहर ले जाने की कोशिश की तो अकालियों ने विरोध किया।
8 of 11
Punjab Assembly Session
उधर, सदन की कार्यवाही शुरू हुई, इधर मार्शल के साथ धक्कामुक्की में एक आप विधायक की पगड़ी उतर गई। मजीठिया वह पगड़ी उठा कर स्पीकर की तरफ बढ़े, पर मार्शल ने रोक दिया। स्पीकर राणा केपी सिंह ने तीस मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करने से पहले कहा कि जिन्हें सस्पेंड किया गया था, वे फिर आए, उन्हें विधानसभा परिसर से बाहर कर दिया जाए।
9 of 11
Punjab Assembly Session
अकालियों के विरोध के बीच मार्शल ने आप विधायकों को उठा-उठा कर बाहर किया। अकालियों से नैतिक समर्थन मिलने के बाद आप विधायक और उत्साहित थे, उन्होंने भी पूरा जोर लगाया। एक महिला विधायक तो लेडी मार्शल को मुक्के मारतीं नजर आई, मार्शल ने उसकी शिकायत भी की।
10 of 11
Punjab Assembly Session
आखिरकार मार्शल ने सभी को बाहर कर दिया। दो बार सदन से बाहर करने में चार विधायकों मनजीत सिंह बिलासपुर, जयकिशन रोडी, पिरमल सिंह धौला और अमरजीत संधोआ की पगड़ी उतर गई। स्थगन के दौरान कांग्रेस और अकालियों में नोक-झोंक चलती रही।
कार्यवाही शुरू होते ही सुखबीर और मजीठिया ने विरोध जताया। अकाली नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए, स्पीकर की तरफ कागज फेंके। स्पीकर ने सभी को नेम किया और मार्शल से उन्हें बाहर करने को कहा, लेकिन अकाली खुद ही सदन से बाहर चले गए।