पति हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील हैं और खुद एलएलबी पास। जानिए चंडीगढ़ की 26वीं मेयर बनी 'दबंग' भाजपा नेता राजबाला मलिक के बारे में सब कुछ...
विज्ञापन
2 of 6
राजबाला मलिक
- फोटो : अमर उजाला
शहर को राजबाला मलिक के रूप में 26वां मेयर मिल गया है। शुक्रवार को नगर निगम सदन में हुए चुनाव में भाजपा के सभी 22 वोट राजबाला मलिक को मिले। कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। राजबाला मलिक लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर पार्षद बनीं थीं और अब वे दूसरी बार मेयर का पद संभालने जा रही हैं। कांग्रेस की गुरबख्श रावत से उनका कड़ा मुकाबला था, लेकिन उन्हें एकतरफा जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
3 of 6
राजबाला मलिक
- फोटो : अमर उजाला
पहले कांग्रेस से मेयर बनी थीं
राजबाला मलिक वर्ष 2011 से राजनीति में सक्रिय हैं। राजबाला पहली बार कांग्रेस से वार्ड नंबर एक की उम्मीदवार थीं। पहली बार जीत हासिल करके वे 2013 में मेयर बनीं थीं। वर्ष 2014 में मलिक भाजपा में शामिल हुईं। 2016 में भाजपा के टिकट से वार्ड नंबर दो से पार्षद बनीं और अब दूसरी बार मेयर चुनाव भी जीत लिया है। मलिक एक बेहतर नेता होने के साथ ही अच्छी रणनीतिकार भी रहीं हैं, जो उनके पक्ष को और मजबूत करता है।
4 of 6
राजबाला मलिक
- फोटो : अमर उजाला
एम हिंदी के साथ एलएलबी हैं मलिक
राजबाला मलिक काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने हिंदी से एमए की है। दो पीजी डिप्लोमा करने के साथ ही उन्होंने एलएलबी भी की है। यही कारण है कि वह अपनी बात मजबूती के साथ तथ्यों के आधार पर रखती हैं। इससे सामने वाले को भी स्पष्ट समझ आ जाता है और अधिकारियों को काम करने में बेहतर दिशा निर्देश भी मिलते हैं। राजबाला मलिक बेहतर फैसले लेने के लिए जानी जातीं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राजबाला मलिक
- फोटो : अमर उजाला
दो बेटों की शादी करना भी है जिम्मेदारी
सांसद किरण खेर की करीबी मानी जाने वालीं राजबाला मलिक के पति आरके मलिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, लेकिन अभी दो बेटों की शादी करना भी मलिक की जिम्मेदारी है।
पानीपत से विधायक का टिकट मांगा था
चूंकि राजबाला मलिक का ससुराल पानीपत विधानसभा क्षेत्र में आता है, इसलिए उन्होंने विधायकी के लिए वहां से टिकट मांगा था। पार्टी ने महिपाल को टिकट दिया। इससे राजबाला मलिक टूटी नहीं और पार्टी प्रचार प्रसार के लिए हर दिन पांच से छह घंटे क्षेत्र में गुजारे। इसका परिणाम यह निकला कि महिपाल ढांडा अच्छे मतों के साथ पानीपत से विजयी हुए। जीत के बाद ढांडा ने मलिक का आभार भी जताया।