फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 का नोट लेकर बाहर आते ही छू मंतर हो रही लोगों की खुशी, जानिए वजह

Sat, 12 Nov 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
नए नोट से बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
एटीएम से सिर्फ 100 रुपये के नोट ही निकल रहे हैं। 2000 के नोट का आकार पहले नोटों से काफी छोटा है। जिस कारण एटीएम मशीनों में यह नोट नहीं डाले जा रहे हैं। इन नोट को डालने के लिए मशीनों में कुछ बदलाव करना होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नए नोट से बढ़ी परेशानी
एक बैंक अधिकारी ने बताया कि दोनों नोट के आकार में काफी अंतर है। इसलिए इन नोटों के लिए मशीन और साफ्टवेयर में कुछ बदलाव करने होंगे। इस पर काम चल रहा है। जब तक बदलाव नहीं हो जाते तब तक एटीएम से सिर्फ 100 के नोट ही मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
नए नोट से बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में 50 रुपये के नोट भी डाले हैं। छोटे नोट का प्रतिशत महज 14 प्रतिशत तक है। इसलिए एटीएम में बार-बार नोट खत्म हो रहे हैं। बैंक के पास जैसे ही राशि पहुंच रही एटीम में डाले जा रहे हैं।

4 of 5
2000 के नोट से बढ़ी मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
अब 2000 के नोट खुले करवाने का झंझट- 2000 के नए नोट मिलने के बाद लोग बैंक से चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर निकल रहे हैं। लेकिन यह मुस्कुराहट बाहर आते ही उस समय छू मंतर हो जाती है जब दुकानदार से कोई सामन खरीदते हैं। अब दुकानदारों के सामने 2000 के नोट को खुले करने की समस्या खड़ी हो गई है। पहले 500 और 1000 के ही खुले नहीं मिल रहे थे। अब 2000 तो और भी मुश्किल बात हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2000 note
खासकर तब जब सामान 100-200 रुपये का लेना हो। अगले एक दो दिन इससे भी बड़ी दिक्कत आ सकती है। बताया जा रहा है कि 100 के नोट भी एक दो दिनों बाद आउट ऑफ स्टॉक हो जाएंगे। एटीएम से बंटने के बाद समस्या और बड़ी हो जाएगी। बैंक में भी लोग 500 और 1000 के नोट ही जमा करवा रहे हैं। 100 केनोट बैंक वापस बहुत कम प्रतिशत में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें