चंडीगढ़ समेत पंजाब में दो जगह नकली नोट पकड़े जाने के बाद 2000 के नोट को देखकर लोग घबराने लगे हैं। ऐेसे में इसकी पहचान जरूरी है, जानिए कैसे करेंगे?
विज्ञापन
2 of 6
दो हजार रुपये का नकली नोट
2000 के नोट का साइज है- 66× 166 एमएम। सिक्योरिटी थ्रेड जिस पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, RBI, 2000। मैजेंटा यानी लाल और बैंगनी का मिश्रित रंग। बाई और 2000 लिखा वाटरमार्क है।
विज्ञापन
3 of 6
दो हजार रुपये का नकली नोट
2000 के नोट पर देवनागरी में नोट की कीमत लिखी होगी। महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। नोट पर एक ज्योमैट्रिक पैटर्न हुआ है, जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है।
4 of 6
दो हजार रुपये के नकली नोट
जब नोट को तिरछा किया जाता है तो थ्रेड का रंग हरे से नीले की ओर बदलता है। महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। दाईं और अशोक स्तंभ बना है।
विज्ञापन
5 of 6
दो हजार रुपये का नोट
2000 के नोट के पिछले हिस्से पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि बाईं ओर इसका प्रिंटिंग साल -2016 मुद्रित होगा। मंगलयान की तस्वीर नोट के बीच में साफ दिखाई देगी। स्वच्छ भारत का लोगो होगा।
दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें: नोट के फ्रंट पर बाईं और दाईं ओर 7 लाइन बनी हुई हैं। आयताकार आकृति में लिखा उभरे अक्षरों में लिखा 2000। महात्मा गांधी की आकृति उभरी हुई होगी। अशोक स्तंभ की आकृति उभरी हुई होगी।