फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी में स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, 'कैश लॉस' नहीं होंगे

Sun, 01 Jan 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
एटीएम के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के दौर में एसबीआई में जिन लोगों का खाता है, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। इस नए फीचर से अब 'कैश लॉस' नहीं होंगे। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
एटीएम के सामने उपभोक्ताओं की लगी कतार।
SBI अपने ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड से जुड़ा सुरक्षा का एक बेहतरीन फीचर लेकर आया है। एसबीआई के इस नए फीचर का नाम है- ‘एटीएम कार्ड स्विच ऑन/ऑफ’। इस नए फीचर से आप साइबर क्राइम का शिकार होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी कतार।
एसबीआई का यह फीचर उसके बैंकिंग एप्लिकेशन ‘एसबीआई क्विक’ पर उपलब्ध है। इसकी मदद से आप अपने डेबिट कार्ड पर पूरी तरह से कंट्रोल रख सकते हैं। यानी आप अपने डेबिट कार्ड की विभिन्न सुविधाओं को अपनी मर्जी से ऑन और ऑफ कर सकते हैं।

4 of 7
एटीएम
उदाहरण के तौर पर इस फीचर के जरिए आप अपने कार्ड के खरीदारी वाले विकल्प को बंद कर सकते हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद जहां देश में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा मिलने की चर्चा है, वहीं साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे से लोगों के मन मेँ अपने डेबिट कार्ड की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा डर है।
विज्ञापन

5 of 7
एटीएम लाइन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अगर आपके पास एसबीआई का डेबिट कार्ड है तो आप बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि जब तक आप नहीं चाहेंगे आपके डेबिट कार्ड से कोई भी व्यक्ति किसी तरह का कोई फायदा नहीं उठा पाएगा। इसके बाद अगर आपका कार्ड कहीं खो गया तो उससे कोई भी दूसरा व्यक्ति किसी भी तरह की कोई शॉपिंग नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनें
इसी तरह अगर आपने इस फीचर के जरिए अपने कार्ड के ई-कॉमर्स विकल्प को बंद कर दिया तो आपके डेबिट कार्ड से किसी भी तरह की कोई ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाएगी। इस फीचर के जरिए आप अपने डेबिट कार्ड के इंटरनेशनल और घरेलू उपयोग को कंट्रोल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
atm - फोटो : amar ujala
इन सभी सुविधाओं के लिए ये जरूरी है कि जिस फोन पर ऐप डाउनलोड हुआ है उसका नंबर एसबीआई में रजिस्टर्ड होना चाहिए। एसबीआई का ये क्विक ऐप एंड्रॉयड, विंडोज, आईओएस और ब्लैकबेरी पर उपलब्ध है। एसबीआई के मुताबिक 70 लाख से ज्यादा ग्राहक इस क्विक ऐप से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें