फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

Sun, 11 Oct 2015 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
न जाने क्या हुआ अचानक बच्चों को उल्टी और खांसी शुरू हो गई। देखते-देखते 15 बच्चे अस्पताल में पहुंच गए। तस्वीरों में मामला।
विज्ञापन

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

2 of 8
घटना पंजाब के मानसा की है। सिंगल स्टार स्कूल स्टूडेंट्स को अचानक खांसी और उल्टी हो जाने से स्कूल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। परिजनों के भी हाल बेहाल हो गए।
विज्ञापन

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

3 of 8
आनन फानन में बच्चों को मानसा के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

4 of 8
बच्चों का कहना है कि अचानक गैस जैसी चीज चढ़ने से घटना घटी और वह बीमार हो गए। वहीं, बच्चों के अभिभावकों ने कहा उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। वह स्कूल कमेटी से इसका जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

5 of 8
मिली जानकारी के अनुसार, मानसा में नेहरू कॉलेज रोड स्थित सिंगल स्टार किडजी स्कूल में बच्चों को क्लास में बैठे-बैठे ही उलटी व खांसी हो गई। इनमें करीब 15 बच्चों की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

6 of 8
बच्चों की हालत को देखते हुए स्कूल ने तुरंत ही उनके अभिभावकों को सूचित किया। स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों को प्राईवेट व सरकारी अस्पतालों में दाखिल कराया।
विज्ञापन

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

7 of 8
सूचना मिलने पर पर थाना सिटी-1 के मुखी हरविंदर सिंह सरां ने बीमार बच्चों का हालचाल जाना। स्कूल प्रिंसिपल आरके सिंगल ने इस बाबत कोई बात करना बेहतर नहीं समझा। सिविल अस्पताल मानसा के डॉ. सिमरजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को एलर्जी हुई है। इससे बच्चे बीमार हो गए है।
विज्ञापन

Pics: अचानक शुरू हो गई उल्टी-खांसी, 15 बच्चे पहुंचे अस्पताल

8 of 8
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू मित्तल का कहना है कि वे मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल से मुलाकात करेंगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें