स्कूल में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब 200 बच्चों को कीड़ों वाला मिड-डे मील परोस दिया गया और बच्चों ने खा लिया। तस्वीरों में मामला।
विज्ञापन
बच्चों ने खाया कीड़ों वाला मिड-डे मील, 200 पहुंचे अस्पताल
2 of 6
मामला उस समय पकड़ में आया, जब बच्चों ने प्लेट में कीड़े देखे। उन्होंने तुरंत इंचार्ज को प्लेट्स दिखाई। इसके बाद स्कूल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
बच्चों ने खाया कीड़ों वाला मिड-डे मील, 200 पहुंचे अस्पताल
3 of 6
आनन फानन में डॉक्टर्स को बुलाया गया और बच्चों की जांच कराई गई। पता लगते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। घटना पंचकूला के गांव बिल्ला के प्राइमरी स्कूल की है।
बच्चों ने खाया कीड़ों वाला मिड-डे मील, 200 पहुंचे अस्पताल
4 of 6
मामले की भनक डीसी विवेक आत्रेय तक भी पहुंच गई। उन्होंने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को तलब कर मामले की जांच के आदेश दे दिए। गलती करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
बच्चों ने खाया कीड़ों वाला मिड-डे मील, 200 पहुंचे अस्पताल
5 of 6
स्कूल प्रिंसीपल हर्ष बाला ने कहा कि खाने के लिए अनाज की खरीदारी बाहर से की गई थी। लेकिन इसे धोने के दौरान हुई चूक के बाद इसका खुलासा हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस खाने को बदल दिया गया था।
बच्चों ने खाया कीड़ों वाला मिड-डे मील, 200 पहुंचे अस्पताल
6 of 6
पंचकूला डीसी विवेक आत्रेय ने बताया कि मिड डे मिल की मॉनिटरिंग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार स्कूलों का दौरा करती हैं। बावजूद इसके अगर इस तरह की घटना सामने आई है तो जांच की जाएगी। जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई होगी।