हरियाणा पुलिस में 13 हजार खाली पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान कर दिया है। इच्छुक युवा अभी से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
2 of 11
हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की सिफारिशों के अनुसार, राज्य पुलिस में सीधी भर्ती के लिए ‘पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया’ प्रणाली अपनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
3 of 11
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस में इस समय सिपाहियों के लगभग 11 हजार पद और उप निरीक्षकों के लगभग 400 पद सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने हैं। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सिपाही के पद के लिए साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण नहीं लिया जाएगा।
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
4 of 11
पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं दक्षता के साथ-साथ चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न टेस्ट में मानकीकृत आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं उपकरणों का उपयोग किया जायेगा। केवल सहनशीलता परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और ज्ञान परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
5 of 11
सर्वप्रथम सभी पात्र उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस एवं सहनशीलता की जांच करने के लिए शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। यह टेस्ट केवल योग्यता जांच के लिए होगा और इसमें अंक नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
6 of 11
स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान सभी पात्र उम्मीदवारों को एक निर्धारित समय सीमा में तय दूरी तक दौड़ लगानी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दौड़ पूरी करने को लिए समय को रिकार्ड करने के लिए आरएफआईडी चिप टाइमिंग तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
7 of 11
अंतिम उम्मीदवार के रूप में एक समान प्रतिशतता रखने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस भर्ती में पूरी पारदर्शिता होगी। पुलिस विभाग में सिपाही की भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा।
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
8 of 11
हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने के लिए अब प्रदेश की सामाजिक, ऐतिहासिक व भूगोलिक जानकारी होना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये ऐलान कैबिनेट की मीटिंग में किया।
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
9 of 11
राज्य कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती केवल लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। लिखित परीक्षा में 66 अंक सामान्य ज्ञान के और 22 अंक हरियाणा से संबंधित जानकारी के होंगे।
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
10 of 11
नए फैसले में नौकरी के लिए साक्षात्कार के अंक, लिखित परीक्षा के कुल अंकों के 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे। परीक्षा दो भागों में होगी, जिसमें 88 प्रतिशत अंक सामान्य ज्ञान के होंगे जबकि 22 प्रतिशत अंक हरियाणा के सामाजिक, आर्थिक, ऐतिहासिक एवं भौगोलिक ज्ञान के लिए दिए जाएंगे।
पुलिस में 13 हजार सरकारी पदों पर बंपर भर्ती, तैयार रहें
11 of 11
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 प्रतिशत अंकों के बारे में लिए गए फैसले के पीछे यह उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को प्रदेश के बारे में पूरी जानकारी और समझ हो।