फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी प्रिंसीपल के कातिल छात्र ने सुनाई 'गुरु' के कत्ल की कहानी, ऐसे रची साजिश

Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Yamunanagar Murder
स्कूल में लेडी प्रिंसीपल को चार गोलियां मारकर मौत देने वाले छात्र ने कैसे रची कत्ल की साजिश, पुलिस पूछताछ में खुद बताई सारी कहानी। पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 8
Yamunanagar Murder
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट शिवांश गुंबर ने महिला प्रिंसिपल रितु छाबड़ा को गोली मार दी। जख्मी प्रिंसिपल की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने शिवांश के खिलाफ हत्या व उसके पिता रणजीत उर्फ संजीव (46) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 8
Yamunanagar Murder
वहीं थाना इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शिवांश ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह घर से पिता की रिवॉल्वर और आठ गोलियां लेकर पहले हमीदा हेड पर गया। वहां बैठकर सोचता रहा। पुलिस का दावा है कि शिवांश ने दो गोलियां हमीदा हेड के पास ही गिरा दीं और छह गोलियां रिवाल्वर में लोड कर लीं। इसके बाद उसने स्कूल में जाकर वारदात को अंजाम दिया।

4 of 8
Yamunanagar Murder
क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता था शिवांश
शिवांश को दो दिन का रिमांड लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में शिवांश ने पुलिस को बताया कि वह क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखता था। पुलिस का अनुमान है कि सीरियल देखकर ही उसने प्रिंसिपल को पिता की रिवॉल्वर से मारने का प्लान बनाया होगा। पुलिस के अनुसार शिवांश से की गई पूछताछ में सामने आया है कि जिस दिन उसने प्रिंसिपल को गोली मारी, उस दिन वह स्कूल में अकेला ही आया था।
विज्ञापन

5 of 8
Yamunanagar Murder
कत्ल करने की एक वजह ये थी
हत्या की वजह पूछे जाने पर उसने बताया कि प्रिंसिपल बात-बात पर डांटती थी, इसलिए मैं हताश था। प्रोजेक्ट फाइल लेकर प्रिंसिपल के कमरे में गया, लेकिन प्रिंसिपल ने फाइल लेने से मना कर दिया। धमकी दे रही थीं कि बोर्ड एग्जाम के लिए रोल नंबर नहीं देंगी। क्लास अटेंड न करने पर चेतावनी दी गई थी। डर था कि मीटिंग में प्रिंसिपल मेरे पेरेंट्स को शिकायत करेंगी। इसलिए प्रिंसिपल की हत्या करने की सोची।
विज्ञापन

6 of 8
Yamunanagar Murder
कत्ल करने की दूसरी वजह ये थी
प्रिंसिपल को गोली मारने को शिवांश को इसका कोई पछतावा नहीं हो रहा है। अब भी उसका चेहरा सख्त बना हुआ है। रिमांड के दौरान उसने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल ने कुछ दिनों पहले उसे लड़कियों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इससे उसमें प्रिंसिपल के खिलाफ काफी गुस्सा था। यह गुस्सा प्रिंसिपल की मौत के बाद भी शांत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

7 of 8
Yamunanagar Murder
ये है मामला
शहर के पुराना हमीदा निवासी शिवांश थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा का कॉमर्स विद इक्नोमिक्स का छात्र था। शनिवार सुबह वह अपने घर से अलमारी तोड़कर पिता की लाइसेंसी लोडेड रिवाल्वर व कुछ कारतूस चुराकर घर से निकला। कपड़ों में रिवॉल्वर छिपाकर स्कूल में पहुंचा और अपनी प्रोजेक्ट फाइल लेकर प्रिंसिपल के ऑफिस में घुस गया।
विज्ञापन

8 of 8
Yamunanagar Murder
प्रिंसिपल ने प्रोजेक्ट फाइल लेने से मना कर दिया तो वह लौट गया। लेकिन ऑफिस के दरवाजे पर जाकर वापस मुड़कर उसने प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ चार फायर किए। घायल प्रिंसिपल को स्कूल संस्था के ही स्वामी विवेकानंद अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर करीब 30 मिनट तक डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार छाती में गोलियां लगी थीं। एक गोली उनके फेफड़े में फंस गई थी, वही मौत की वजह बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें