101 साल की महिला गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट ने अपनी तंदरुस्ती, स्वस्थ शरीर और लंबी उम्र का राज बताया तो सभी हैरान रह गए। आप भी जानिए क्या कहा?
विज्ञापन
2 of 9
Indian athlete Man Kaur
101 साल की मान कौर ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में 100 मीटर की रेस जीतकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। ऑकलैंड में चल रही वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में मान कौर का दम देखकर सब हैरान रह गए। मान कौर ने यह रेस 1 मिनट 14 सेकेंड में पूरी की। यह इस वेटरन खिलाड़ी के करियर का अब तक का 17वां गोल्ड मेडल है।
विज्ञापन
3 of 9
101 साल की मान कौर
सितंबर 2016 में कनाडा के वैंकूवर में हुई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मान कौर ने 100 मीटर, 200 मीटर रेस, भाला फेंक, गोला फेंक में हिस्सा लेते हुए चार गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ साथ अपने शहर चंडीगढ़ का नाम भी रोशन किया था।
4 of 9
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर ने अपनी लंबी उम्र पर चर्चा करते हुए बताया था कि उन्होंने पिछले 30 से अधिक सालों से कोई तली चीज नहीं खाई। लंबी उम्र के लिए उन्होंने टिप्स दिया कि जंक फूड से दूर रहो। नियमित रूप से सैर करो, खेलो कूदो। इससे बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। 59 वर्षीय अमृत कौर ने बताया कि मां मान कौर आज भी सुबह और शाम को नियमित रूप से सैर और योग करती हैं। इसके साथ ही कई बार तो वह खुद खाना भी बनाती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर ने बताया कि जब कभी वह विदेशों में दौड़ में हिस्सा लेने जाती हैं तो उनसे आधी उम्र के एथलीट काफी आदर और सम्मान देते हैं। वे लोग उनसे इस उम्र में इतना फिट होने का राज पूछते हैं। मान कौर ने कहा कि तो मैं झट से यह जवाब देती हूं कि खेल कूद में हिस्सा लोगे तभी तो फिट रहोगे जनाब।
विज्ञापन
6 of 9
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
फौजा सिंह और अंग्रेज भी बने मुरीद: ब्रिटेन निवासी 104 वर्षीय मैराथॅन धावक फौजा सिंह भी दो साल पहले खासतौर पर मान कौर से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने एक साथ ट्राइसिटी में आयोजित एक दौड़ में हिस्सा लेकर लोगों के लिए मिसाल पेश की थी।
विज्ञापन
7 of 9
101 साल की महिला गोल्ड मेडलिस्ट
मान कौर के कई रिकार्ड: कनाडा में 2013 में मास्टर्स चैंपियनशिप में 100 मीटर में गोल्ड, गोला फेंक में गोल्ड, जेवलिन थ्रो में गोल्ड, अमेरिका में 2013 में वर्ल्ड सीरीज में 100 मीटर में गोल्ड, जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीत चुकी हैं। अमेरिका में 2011 में एथलीट आफ द ईयर का अवार्ड जीता। यह खिताब पाने वाली वह पहली भारतीय वेटरन खिलाड़ी बनीं।
8 of 9
101 साल की महिला गोल्ड मेडलिस्ट
बता दें कि ऑकलैंड में चल रही वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर की प्रतिस्पर्धा में मान कौर अपनी कैटेगरी में अकेली ही धावक थीं। मेडल जीतने के बाद मान कौर ने कहा कि मैंने इस रेस का आनंद लिया और मैं बेहद खुश हूं। मैं अभी रुकने वाली नहीं हूं, दौड़ना जारी रखूंगी।
सुबह-शाम करती हैं सैर और योगा
मेडल जीतने की सूचना के बाद चंडीगढ़ स्थित उनकेघर में खुशी का माहौल है। मान कौर की बेटी 59 वर्षीय अमृत कौर बताती हैं कि वह आज भी सुबह और शाम नियमित रूप से सैर और योगा करती हैं। इसके साथ ही कई बार तो सब को हटाकर खाना भी खुद ही बनाने लगती हैं।