फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

Sun, 03 May 2015 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 8
वेस्टर्न कमांड के मुख्य गेट पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया तो जाने-माने उद्योगपति नवीन जिंदल की पत्नी इस मौके को कैमरे में कैद करने से न चूकीं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

2 of 8
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से वेस्टर्न कमांड के मुख्य गेट पर 100 फुट ऊंचाई पर 30 फुट लंबा व 20 फुट चौड़ा तिरंगा लगाया गया है, जिसे आम लोग भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

3 of 8
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देखते ही देश के हर व्यक्ति में जोश और सम्मान की भावना भर जाती है। चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड में अब यही तिरंगा सैनिकों में एक नया उत्साह भरने की कोशिश करेगा।

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

4 of 8
फाउंडेशन ने इंडो-चाइना बार्डर नाथूला में भी 100 फुट ऊंचाई का तिरंगा फहराया है। अब चीनी सैनिक के सामने भी भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराता है। अब तक 63 राष्ट्रीय ध्वज अलग-अलग स्थानों पर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

5 of 8
बता दें कि 23 जनवरी 2004 को भारतीय को तिरंगा लगाने की आजादी मिली थी। इसकी लड़ाई उन्होंने खुद लड़ी थी। वे अगले दो से तीन साल में 100 जगहों में झंडा लगाने के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

6 of 8
वेस्टर्न कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की जगह तय करना काफी मुश्किल था। काफी सोच-समझकर फैसला लिया गया कि इसे मुख्य गेट पर लगाया जाए, ताकि किसी की नजर से ओझल न हो पाए।
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

7 of 8
वेस्टर्न कमांड के गेट पर ही नेशनल सिंबल बोर्ड का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट नवीन जिंदल व वाइस प्रेसिडेंट शालू जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन

100 फुट ऊंचा तिरंगा देखती रह गईं जिंदल की पत्नी

8 of 8
लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने बताया कि तिरंगे की अपनी शक्ति है, जिसे देखते ही लोगों में ऊर्जा व साहस का संचार होने लगता है। उन्होंने मौके पर मेजर जनरल चाको का उदाहरण देते हुए कहा कि वे मूल रूप से मलियाली हैं, लेकिन तिरंगे के नीचे आते ही वे हिंदी में बात करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें