10 साल की बच्ची से रेप करने वाले दोनों मामाओं को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई तो पीड़िता के पिता का दर्द फूट पड़ा और उन्होंने कहा...
विज्ञापन
2 of 6
बच्ची के साथ दुराचार
‘मेरी मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले पापियों को अदालत ने उनके पाप की सजा दी है। अब वह जीवन भर जेल में रहकर अपने गुनाह याद करके रोएंगे। सारी उम्र अब उन्हें जेल में ही बितानी होगी।’ उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कभी चैन नहीं मिलेगा, जिन्होंने मेरी फूल सी बेटी के साथ ऐसी वहशियाना हरकतें की। बच्ची के पिता ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा था।
विज्ञापन
3 of 6
बच्ची के साथ दुराचार
पिता ने कहा कि छोटी सी बच्ची के साथ इतना बड़ा अपराध हुआ है और उसकी वजह से बच्ची की जिंदगी जो खतरे में आई, इस पीड़ा का अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। पिता ने कहा कि कोर्ट और प्रशासन ने मामले को समझते हुए जो भी कदम उठाए, मैं उनका शुक्रगुजार हैं। बच्ची को थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन कभी डर लगता है कि बड़ी होकर कहीं कोई दिक्कत न हो जाए।
4 of 6
बच्ची के साथ दुराचार
- फोटो : demo pics
गौरतलब है कि दस साल की भांजी को हवस का शिकार बनाने वाले उसके दो सगे मामाओं को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले में कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों दोषियों को जिंदा रहने तक जेल में रहना होगा। इसके अलावा उन पर 3.05-3.05 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। इसमें 6 लाख रुपये बतौर मुआवजा पीड़िता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
बच्ची के साथ दुराचार
चंडीगढ़ जिला अदालत में महिला अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए बनाई गई विशेष कोर्ट की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम आर जोशी ने दोनों को पॉक्सो एक्ट 6 के तहत अधिकतम सजा सुनाई है। वहीं फैसले के बाद दूसरे दोषी (छोटा मामा) की पत्नी ने अदालत के फैसले के खिलाफ ऊपरी कोर्ट में अपील करने की बात कही।
बता दें कि बच्ची से दुष्कर्म का उस वक्त पता चला जब वह छह माह की गर्भवती हो गई थी। जान को खतरा होने के कारण उसका गर्भपात कराने से सुप्रीम कोर्ट ने भी मना कर दिया था। पीजीआई में 17 अगस्त को उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे बच्ची के मां-बाप ने तो अपनाने से इंकार कर दिया। इसलिए अब उसे गोद देने की प्रक्रिया चल रही है।