फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज-हेजल की शादी से जुड़ी 10 खास बातें, जिन्हें नहीं जानते होंगे आप

Wed, 30 Nov 2016 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
युवराज-हेजल की शादी
टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी से जुड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें यकीनन आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 10
युवराज सिंह और हेजल कीच
युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीज के साथ 30 नवंबर को चंडीगढ़ के समीप लांडरा रोड पर बने फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज लेंगे। यहीं पर बाबा जी का आशीर्वाद लेकर युवी ने हेजल को बाली में जाकर सगाई की अंगूठी पहनाई थी। 
विज्ञापन

3 of 10
युवी और हेजल पहुंचे चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित आईटी पार्क के एक होटल में विवाह से पूर्व संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है। गौरतलब है कि जिस होटल में यह कार्यक्रम रखा गया है उसी होटल में कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया और एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम भी ठहरी हुई है। 

4 of 10
युवराज सिंह - फोटो : instagram
होटल ललित में ठहरे खिलाड़ियों में कई तो युवी के दोस्त और साथी खिलाड़ी भी है। सूत्रों के अनुसार युवी और हेजल सोमवार को ही शहर पहुंच चुके हैं। वहीं युवी की मां शबनम सिंह और छोटा भाई जोरावर पहले ही शादी की तैयारी के तहत चंडीगढ़ आ चुके थे। 
विज्ञापन

5 of 10
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
युवी ने अपने परिवार के साथ पंचकूला के समीप माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स में बन रहे नए घर में पाठ भी कराया। सूत्रों के अनुसार 30 नवंबर को नए घर में भी एक पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसमें भी उनके करीबी मित्र भी शिरकत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
हेजल कीच-युवराज सिंह
हेजल के माता-पिता सोमवार को ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। मंगलवार को शाम 6 बजे मेहंदी की रस्म होटल ललित में निभाई जाएगी। उसके बाद रात 8 बजे से डिनर रखा गया है। वहीं, 30 नवंबर को गुरुद्वारे में होने वाले लंगर में युवी की पसंद का खाना तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
yuvraj-hazel
लंगर में युवराज की भतीजियों के पसंद के सभी व्यंजन बनेंगे। इनमें गोल-गप्पे, नूडल्स, सैंडविच, केक्स, स्प्रिंग रोल, ग्रेवी पनीर, फ्राइड राइस, दाल मक्खनी, मिक्स वेज, तंदूरी रोटी और सूजी का हलवा शामिल है। लंगर को पारंपरिक तरीके से ही परोसा जाएगा और मेहमान नीचे बैठकर खाएंगे।

8 of 10
yuvraj singh - फोटो : instagram
युवराज-हेजल की शादी मोहाली के पास स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे से होगी। शादी के पहले युवी हेजल को यहां रहने वाले संत बाबा राम सिंह से मिलाने भी ले गए थे। संत बाबा राम सिंह ने बताया कि युवराज को कई साल से जानते हैं। वह साधारण इंसान हैं।

9 of 10
yuvraj singh - फोटो : instagram
बाहर से जितने कठोर, हृदय से उतने ही कोमल हैं। मेरे लिए वह सेलिब्रिटी नहीं बल्कि संगत में शामिल दूसरों जैसे हैं। हेजल में भी संस्कारों की कमी नहीं। इस जोड़ी पर वाहेगुरु हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे।
विज्ञापन

10 of 10
युवराज पहुंचे शादी का कार्ड लेकर
युवराज की मां शबनम के मुताबिक आनंद कारज के वक्त युवराज शेरवानी और मरून रंग की पगड़ी पहनेंगे। वहीं, हेजल ने भी मरून रंग का लहंगा तैयार करवाया है। स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की शादी की रस्में आज से शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें