फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, डेढ़ लाख का 'हाथी' और 25 हजार का 'ऊंट'

Sat, 28 Mar 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
डेढ़ लाख का हाथी, 25 हजार का ऊंट, 1 हजार रुपये के अंगूर देखना चाहेंगे। अगर हां तो चले आइए हिमाचल भवन में। यहां आपके घर की साज-सज्जा के लिए एक से एक चीजें उपलब्ध हैं और ये सब लेकर आएं हैं पाकिस्तानी कलाकार।
विज्ञापन

देखिए, डेढ़ लाख का 'हाथी' और 25 हजार का 'ऊंट'

2 of 6
चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन में आयोजित इस प्रदर्शनी में सूट, जूतियां, कपड़े, ड्रेस सामग्री, गिफ्ट आइटम से लेकर कृत्रिम आभूषण तक मौजूद हैं। इस प्रदर्शनी में नदीम इंपोरियम पाकिस्तान के ओनेक्स के हाथी और ऊंट के साथ एक हजार रुपये के अंगूर खास आकर्षण के केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

देखिए, डेढ़ लाख का 'हाथी' और 25 हजार का 'ऊंट'

3 of 6
लाहौर से मुगल सोफा सेट (डेढ़ लाख रुपये) और मुगल झूला (नब्बे हजार रुपये) लेकर आए मोहम्मद सादिक ने कहा कि चंडीगढ़ में उन्हें काफी अच्छा रिस्पांस मिलता है।

देखिए, डेढ़ लाख का 'हाथी' और 25 हजार का 'ऊंट'

4 of 6
दुबई के मशहूर इत्र अन्फार लेकर आए मोहम्मद हुसैन ने बताया कि इस इत्र की खूबी है कि यह भारत में होने वाली ऊध लकड़ी के अर्क से बनाया जाता है। इसकी कीमत पांच हजार रुपये है। इसकी खुशबू दस दिन तक रहती है।
विज्ञापन

देखिए, डेढ़ लाख का 'हाथी' और 25 हजार का 'ऊंट'

5 of 6
एग्जीबिशन में सलवार कमीज, फैब्रिक हैंड एंब्रायडरी, शुद्ध कॉटन, प्योर सिल्क लेकर आए हैं। इनकी खूबी है कि इसमें स्क्रीन पेंटिंग और डिजिटल पेंटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, डेढ़ लाख का 'हाथी' और 25 हजार का 'ऊंट'

6 of 6
प्रदर्शनी में पाकिस्तानी जूतियों का जबरदस्त क्रेज है। इन जूतियों की कीमत चार सौ रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा जार्जेट और प्योर कॉटन सूट को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें