फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए लोगों का गुस्सा, ऐसे पुलिसवालों को पीटते देखा है?

Sat, 28 Mar 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद पुलिसवालों पर भड़के ग्रामीणों ने एसएचओ समेत पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामला है हरियाणा के नांगल चौधरी के गांव दोस्तपुर का। एक डंपर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह दौंखेरा-नांगल चौधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे एसएचओ समेत 4 पुलिस कर्मचारियों को ग्रामीमों ने पीट दिया।
विज्ञापन

देखिए लोगों का गुस्सा, ऐसे पुलिसवालों को पीटते देखा है?

2 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दौंखेरा निवासी दिलीप कुमार अपने बेटे देवेंद्र कुमार को बाइक पर बैठाकर नांगल चौधरी आ रहा था। दोस्तपुर के नजदीक डंपर की चपेट में आकर दिलीप ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक का क्षतविक्षत शव देख गुस्साए ग्रामीणों ने पाटन-नांगल चौधरी सड़क मार्ग पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया।

विज्ञापन

देखिए लोगों का गुस्सा, ऐसे पुलिसवालों को पीटते देखा है?

3 of 6
खुद को पिटता देख एसएचओ सहित चारों पुलिसकर्मी खेतों की ओर दौड़ पड़े। कुछ दूरी तक ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया और पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने करीब एक-डेढ़ किमी भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मार्ग पर अधिकांश ओवरलोड डंपर कार्रवाई नहीं करने के कारण हादसों पर अंकुश नहीं लग रहा है।

देखिए लोगों का गुस्सा, ऐसे पुलिसवालों को पीटते देखा है?

4 of 6
करीब 11.15 बजे थाना प्रभारी सतबीर सिंह पुलिस बल सहित घटना स्थल पहुंचे। इसमें एसएचओ के अलावा सब इंस्पेक्टर मित्रसेन, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश और चालक शामिल था। जामस्थल पर पहुंचते ही एसएचओ ने ग्रामीणों को ही वाहन की व्यवस्था करने के आदेश दिए। पुलिस के व्यवहार से ग्रामीण भड़क गए और हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

देखिए लोगों का गुस्सा, ऐसे पुलिसवालों को पीटते देखा है?

5 of 6
झड़प की सूचना पर डीएसपी बालीसिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों के आक्रोश को भांपकर उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। इससे शांत हुए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ बजे शव उठाकर जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए लोगों का गुस्सा, ऐसे पुलिसवालों को पीटते देखा है?

6 of 6
थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्हें देखकर आक्रोशित भीड़ ने हमला बोल दिया। इसमें एसएचओ समेत चार मुलाजिम घायल हो गए। इनका सीएचसी में मेडिकल करवाया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार केस दर्ज की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें