फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी के निर्णय से खफा छात्रों ने FDDI कैंपस का कर डाला बुरा हाल

Thu, 21 Apr 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 16
छात्रों के गुस्से से कैंपस का बुरा हाल - फोटो : भव्य नरेश
वैध डिग्री की मांग को लेकर फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में छात्रों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में खड़ी बसें और गाड़ियों को पत्थरों से तोड़ डाला। कैंपस में खड़ी बस को पलट दी। बिल्डिंग पर पथराव कर शीशों को तोड़ डाला।
विज्ञापन

2 of 16
हिंसक हुआ प्रदर्शन - फोटो : भव्य नरेश
छात्रों के तेवर देखएफडीडीआई प्रबंधक में से कोई बाहर निकलकर नहीं आ सका। हंगामे की सूचना पुलिस को दी लेकिन एक घंटे के बाद पुलिस पहुंची, जबकि थाना थोड़ी ही दूरी पर है।
विज्ञापन

3 of 16
मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस - फोटो : भव्य नरेश
छात्रों का कहना है कि डिग्री की वजह से ही एफडीडीआई से पास आउट कई छात्रों को नौकरी नहीं मिल रही। डिग्री को लेकर एक हफ्ते पहले छात्रों की बैठक हुई थी।

4 of 16
कैंपस में जमकर तोड़फोड़ - फोटो : भव्य नरेश
इस मामले में कुछ छात्र कॉलेज प्रबंधक से मिले थे लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, इसलिए वह भड़क गए। कुछ देर तक छात्रों ने एफडीडीआई के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

5 of 16
इस तरह छात्रों का फूटा गुस्सा - फोटो : भव्य नरेश
इसके बाद उन्होंने पत्थर और कैंपस में रखे गमले उठाकर बसों और गाड़ियां में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

6 of 16
कैंपस का बुरा हाल - फोटो : भव्य नरेश
सभी ने मिलकर बस को पलट दिया। वहां खड़ी कारों के शीशे तक तोड़ दिए।
विज्ञापन

7 of 16
बसों को तोड़ा - फोटो : भव्य नरेश
विरोध प्रदर्शन में आउट पास छात्र भी हुए शामिल। छात्र शुरुआत में नारेबाजी कर रहे थे।

8 of 16
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : भव्य नरेश
बाद में तोड़फोड़ कर दी। थोड़ी दूरी पर पुलिस स्टेशन है, लेकिन जब तक छात्रों का हंगामा चला, तब तक पुलिस नहीं आई।

9 of 16
बसों के शीशे तोड़े - फोटो : भव्य नरेश
यहां तक कि एफडीडीआई में हंगामे को देख आसपास की भीड़ कैंपस के बाहर जमा हो गई। छात्रों ने जब पत्थर मारने बंद कर दिए तब पुलिस आई।

10 of 16
सबने मिलकर बस पलट दी - फोटो : भव्य नरेश
विवाद बड़ा होने से सेक्टर- 24, 20,58 और 39 पुलिस स्टेशन के प्रभारी पहुंचे। इसके साथ एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, डीएसपी अनूप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह आए। इन्होंने छात्रों को कैंपस के ग्राउंड में बैठाकर समझाया जहां पर छात्रों ने भी बात कही।

11 of 16
हिंसक प्रदर्शन के वक्त का हाल - फोटो : भव्य नरेश
एफडीडीआई छात्रों को डिप्लोमा करता है। वर्ष 2012 में संस्थान ने राजस्थान के मेवाड़ यूनिवर्सिटी से एक एमओयू किया।

12 of 16
प्रदर्शन के वक्त का हाल - फोटो : भव्य नरेश
एमओयू के तहत छात्रों को मेवाड़ से डिस्टेंस मोड़ में डिग्री मिलनी थी। यूजीसी ने एमओयू को अवैध ठहरा दिया और कहा कि कोई भी प्राइवेट यूनिवर्सिटी सरकारी संस्थान के रेग्युलर छात्र को डिग्री नहीं दे सकता।

13 of 16
ऐसे उतरा गुस्सा - फोटो : भव्य नरेश
यूजीसी के इस निर्णय के बाद से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। सत्र 2012 से लेकर 2014 तक के छात्रों का कहना है कि एफडीडीआई ने उनसे डिग्री के नाम पर पैसे लिए थे।

14 of 16
प्रदर्शन - फोटो : भव्य नरेश
अब उनका भविष्य अधर में अटक गया। करीब 3609 छात्र इस मामले में फंसे हैं। पिछली साल भी खूब हंगामा हुआ था। आए दिन छात्रों के साथ प्रबंधन बैठकें करता रहता है लेकिन विवाद का हल अभी तक नहीं निकल पाया।

15 of 16
हिंसक प्रदर्शन - फोटो : भव्य नरेश
डिप्टी जनरल मैनेजर ट्रेनिंग संदीप भाटिया के मुताबिक इस तरह के विरोध प्रदर्शन से छात्रों को कुछ हासिल नहीं होने वाला।
विज्ञापन

16 of 16
कर दिया कैंपस का बुरा हाल - फोटो : भव्य नरेश
कुछ छात्रों के भड़काने पर यह मामला हुआ है। छात्रों को समझना चाहिए कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए हम लोग अभी इसमें अपने स्तर पर कुछ नहीं कर सकते। इस विरोध प्रदर्शन में एफडीडीआई एक्शन लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें