पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट की ओर से आगामी सत्र से पीयू कैंपस और एफिलिएटेड 190 कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी के फैसले को लेकर छात्र संगठन सड़क पर उतर आए हैं। कई दिनों से वीसी दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर डटे सोसायटी फॉर स्टूडेंट (एसएफएस) छात्र नेताओं और पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) ने मिलकर सोमवार को कैंपस में हंगामा किया।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी पर हंगामा
2 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा
- फोटो : amar ujala
काफी संख्या में विद्यार्थियों ने पहले वीसी दफ्तर के सामने हंगामा और नारेबाजी की। पीयू प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दिए जाने पर छात्र नेताओं ने पीयू का दो नंबर गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा
3 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा
- फोटो : amar ujala
करीब दो घंटे तक गेट पर विद्यार्थियों ने जमकर किया। वाहनों की एंट्री भी पूरी तरह रोक दी गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद सेक्टर-11 थाना प्रभारी के साथ ही डीएसपी सतीश कुमार भी विद्यार्थियों को समझाने के लिए पहुंचे।
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा
4 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा
- फोटो : amar ujala
सेक्टर-11 थाना प्रभारी के साथ डीएसपी सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की लेकिन विद्यार्थियों ने मांगे माने जाने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी। पुलिस और विद्यार्थियों में काफी देर बहस भी होती रही।
छात्र नेता पुलिस के कैंपस में दखल को लेकर भी पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल ने भी विद्यार्थियों को काफी समझाने की कोशिश की। काफी समझाने और आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म किया गया।