फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Bill Payment: बहुत आसान है ऑनलाइन पानी का बिल जमा करना, ये रहा पूरा प्रोसेस

Tue, 30 Nov 2021 03:48 PM IST
राजेश मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन पानी का बिल जमा करने का तरीका - फोटो : istock
जिस तरह से आज सब कुछ ऑनलाइन होता जा रहा है, आम इंसान का समय और पैसा दोनों ही बच रहा है। अब हर जगह पर ऑनलाइन पेमेंट का भी ऑप्शन मिल जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है कि डिजिटल पेमेंट करने पर अच्छा कैशबैक भी मिल जाता है। आज जब कोरोना जैसी महामारी के कारण कैश लेन देन करना सुरक्षित नहीं रह गया है तब ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट करना एक अच्छा विकल्प बन गया है। डिजिटल पेमेंट करने के लिए हमारे पास कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। अब हम घर बैठे ही अपने बिजली बिल, वाटर बिल, गैस बिल,फोन रिचार्ज और भी अन्य कई सारे बिल बड़ी आसानी से भर सकते हैं। आज जब हर चीज में मीटर लग रहा है तो अब वाटर मीटर भी लगने लगा है जिससे उपभोक्ता जितना पानी उपयोग करेगा उतना ही उसको बिल जमा करना होगा। अगर आप भी भाग दौड़ से बचना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन पानी के बिल का भुगतान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पानी का बिल जमा करने का ऑनलाइन प्रोसेस: 
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन पानी का बिल जमा करने का तरीका - फोटो : istock
ऑनलाइन वाटर बिल कैसे भरें?
  • सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में किसी भी डिजिटल पेमेंट ऐप को डाउनलोड कर लें। 
  • ऐप डाउनलोड करके इंस्टाल कर लें। 
  • अब आपको ऐप का होम पेज ओपन करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन पानी का बिल जमा करने का तरीका - फोटो : istock
  • होम पेज ओपन होते ही आपको रिचार्ज बिल्स का विकल्प दिखाई देगा।
  • ऑप्शन को क्लिक करते ही कई सारे जैसे फोन रिचार्ज, गैस रिचार्ज, बिजली बिल के साथ वाटर बिल का भी विकल्प दिखाई देगा। 
  • अब आपको वाटर वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपको पानी सप्लाई करने वाली कंपनियों के कई विकल्प दिखाई देंगे। 

4 of 5
ऑनलाइन पानी का बिल जमा करने का तरीका - फोटो : istock
  • अब आप जिस पानी सप्लाई कंपनी के उपभोक्ता है उसपर क्लिक करें। 
  • कंपनी को क्लिक करते ही आपको अपनी कस्टमर आईडी डालनी होगी। 
  • आईडी डालते ही आपके उपभोक्ता की पूरी डिटेल आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन पानी का बिल जमा करने का तरीका - फोटो : istock
  • उसके बाद आप पे नाउ पर क्लिक कर दें। 
  • अब आपका वाटर बिल ऑनलाइन जमा हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें