स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई को केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2022 से इलेक्टोरल बॉन्ड जारी करने की मंजूरी दे दी है। इलेक्टोरल बॉन्ड को 1 जनवरी से 10 जनवरी तक जारी किए जाएगा। अपने बयान में सरकार ने कहा है कि एसबीआई को उसकी 29 अधिकृत ब्रांचों के जरिए इलेक्टोरल बॉन्ड जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड्स जारी होने की तारीख से 5 कैलेंडर दिनों तक ही मान्य रहेंगे। साथ ही किसी भी राजनीतिक दल को कोई भी भुगतान नहीं किया जाएगा। यदि इलेक्टोरल बॉन्ड को वैलिडिटी की अवधि के बाद जमा किया जाता है। सरकार ने कहा 2 जनवरी 2018 की तारीख वाले गैजेट नोटिफिकेशन के जरिए भारत सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड को नोटिफाई किया है। वहीं योजना के प्रावधानों के मुताबिक, वह व्यक्ति इलेक्टोरल बॉन्ड्स को खरीद सकता है, जो भारतीय नागरिक है या भारत में स्थापित कंपनी है। इलेक्टोरल बॉन्ड को अकेले या संयुक्त तौर पर खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड आखिर है क्या?