फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: जल्द ही यूपीआई से पेमेंट करना हो सकता है महंगा, जानें आरबीआई क्या करने वाला है बड़ा बदलाव

Thu, 09 Dec 2021 12:50 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
नोटबंदी के बाद से भारत में डिजिटल रूप से लेनदेन करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण भारत में पेटीएम, फोन पे, मोबिक्विक जैसी कंपनियों को एक बड़ा बाजार मिला। एक समय ऐसा था जब लोग डिजिटल रूप से लेन देन करने के लिए काफी घबराते थे। वहीं आज के समय में डिजिटल भुगतान भी सामान्य तौर पर की जाने वाली लेन देन जैसा ही आम हो गया है। भारत में बड़े पैमाने पर हो रही डिजिटल भुगतान को रेगुलेट करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अक्सर कई नियम लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति को पेश करते हैं हुए शक्तिकांत दास ने भारत में हो रही डिजिटल पेमेंट को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है, जिसका एक बड़ा असर डिजिटल रूप से पेमेंट करने वाले लोगों के ऊपर होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शक्तिकांत दास ने बुधवार को चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति को पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आरबीआई आने वाले समय में भारत में हो रही डिजिटल भुगतान पर शुल्क वसूलने के लिए एक चर्चा पत्र जारी करेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस कारण आने वाले समय में देश के नागरिकों को डिजिटल रूप से भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है, जिसका सीधा असर भारत के नागरिकों की जेब पर पड़ने वाला है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
शक्तिकांत दास ने इस बारे में भी बताया है कि आरबीआई, यूपीआई आधारित फीचर फोन उत्पाद लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहा है। भारत में डिजिटल रूप से हो रही ट्रांजैक्शन में काफी वृद्धि देखने को मिली है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में हर महीने यूपीआई के जरिए 122 करोड़ ट्रांजैक्शन होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें