अपने भविष्य की चिंता हम सभी को होती है। इसी को ध्यान में रखकर हम में से अधिकतर लोग बचत करते हैं, ताकि भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके। बुढ़ापे में अगर आप आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे, तो आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आप अपनी 60 वर्ष के बाद की जिंदगी को आसानी से जी सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की एक बड़ी आबादी पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करती है। इन्वेस्टमेंट के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड काफी बढ़िया विकल्प है। इसमें निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी पीरियड के बाद काफी अच्छा रिटर्न मिलता है, जिसके सहारे आप अपने भविष्य की जिंदगी के साथ आसानी से गुजर बसर कर सकेंगे। पीपीएफ में निवेश करने की अवधि 15 सालों की होती है। अगर व्यक्ति चाहे, तो इसे पांच सालों के लिए बढ़ा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि पीपीएफ निवेश में व्यक्ति को क्या क्या फायदे मिलते हैं -