फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है काफी खास, निवेश करने पर हर महीने होगी आपकी अच्छी कमाई

Sat, 11 Dec 2021 03:32 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Indian Post investment schemes - फोटो : Istock
निवेश एक ऐसा जरिया है, जहां से आप अपने इन्वेस्टमेंट पर एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि भारत की एक बहुत बड़ी आबादी ऐसी है, जो क्रिप्टो, शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में पैसों को निवेश करने से बचती है। वो निवेश के ऐसे विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां पर बाजार जोखिमों का असर उनके पैसों पर न पड़े और रिटर्न भी अच्छा मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी बचत योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश किए गए आपके पैसों पर एक अच्छी ब्याज दर मिलेगी। पोस्ट ऑफिस की इस छोटी बचत योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। आप इस बचत योजना में कम रुपयों के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें इन्वेस्ट करने पर आपके खाते में हर महीने पैसे आते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस मंथली इनकम स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 4
Indian Post investment schemes - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की इस छोटी बचत योजना में आप 1 हजार रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में सिंगल अकाउंट ओपन करवाते हैं, तो आप अधिकतम 4.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं अगर आप ज्वाइंट अकाउंट इस स्कीम में खुलवाते हैं, तो आप अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Indian Post investment schemes - फोटो : Istock
वर्तमान में मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर 6.6 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है, जिसका भुगतान निवेशक के खाते में मासिक आधार पर किया जाता है। इस स्कीम में कोई भी नाबालिग जिसकी उम्र 10 वर्ष के ऊपर है, वह अपने खुद के नाम से अकाउंट खुलवा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Indian Post investment schemes - फोटो : Istock
मंथली इनकम स्कीम में निवेश किए गए पैसों को 1 साल से पहले नहीं निकाल सकते हैं। अगर आप खाता खुलवाने के एक साल बाद और तीन साल से पहले अकाउंट को बंद करवाते हैं, तो आपको प्रिंसिपल की 2 फीसदी राशि की कटौती होगी। वहीं अगर आप 3 साल के बाद और 5 साल से पहले अपने अकाउंट को बंद करवाते हैं, तो प्रिंसिपल अमाउंट का 1 फीसदी काटा जाएगा और आपकी बाकी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें