निवेश एक ऐसा जरिया है, जहां से आप अपने इन्वेस्टमेंट पर एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि भारत की एक बहुत बड़ी आबादी ऐसी है, जो क्रिप्टो, शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में पैसों को निवेश करने से बचती है। वो निवेश के ऐसे विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां पर बाजार जोखिमों का असर उनके पैसों पर न पड़े और रिटर्न भी अच्छा मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी बचत योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश किए गए आपके पैसों पर एक अच्छी ब्याज दर मिलेगी। पोस्ट ऑफिस की इस छोटी बचत योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। आप इस बचत योजना में कम रुपयों के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें इन्वेस्ट करने पर आपके खाते में हर महीने पैसे आते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस मंथली इनकम स्कीम के बारे में विस्तार से -