फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Rupay Platinum Debit Card: पीएनबी खाता धारकों को मिलेगा दो लाख रुपये तक का फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Fri, 24 Dec 2021 02:24 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएनबी रुपे प्लेटेनियम कार्ड पर दो लाख रुपये तक का फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
वीकेंड को लेकर अक्सर सभी लोग बहुत उत्सुक होते हैं, वहीं अगर आपके पास ठीक-ठाक बजट ना हो तो सारा माहौल फीका सा पड़ जाता है। अगर आपका बैंक अकाउंट भी पंजाब नेशनल बैंक में है, तो आपको अपने कम बजट को लेकर मायूस होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कस्टमर्स के लिए एक बेहतरीन तोहफा पेश किया है। अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पीएनबी अपने कस्टमर्स के लिए डेबिट कार्ड पर दो लाख रुपये तक का बेनिफिट लाई है। इस बात की जानकारी खुद पीएनबी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर ट्वीट करके दी है। ट्वीट के जरिए बैंक ने साझा किया है कि पीएनबी रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को कई सारे बेनिफिट्स मिलेंगे। इससे आप अपना वीकेंड भी खूब मजे के साथ बिता पाएंगे। चलिए जानते हैं आखिर इन बेनिफिट्स के जरिए आपको क्या फायदे मिलने वाले हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
पीएनबी रुपे प्लेटेनियम कार्ड पर दो लाख रुपये तक का फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
क्या मिलेंगे फायदे?

पीएनबी अपने ग्राहकों को रुपे प्लेटेनियम कार्ड पर कई बड़े फायदे दे रहा है। इसके तहत पीएनबी के ग्राहकों को फ्री एयरपोर्ट लॉज एसिस, एमाज़ॉन और स्विगी पर 20% तक का डिस्काउंट, एक्सक्लूसिव मर्चेंट ऑफर्स,  24/7 कंसीयज सेवाएं इसके अलावा दो लाख रुपये तक का फ्री एक्सिडेंटल इंश्योरेंस भी देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएनबी रुपे प्लेटेनियम कार्ड पर दो लाख रुपये तक का फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अधिक जानकारी के लिए 
  • अगर आप इस कार्ड से जुड़ी ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए पीएनबी की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। यहां आपको कार्ड पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की जानकारी मिल जाएगी। 

4 of 5
पीएनबी रुपे प्लेटेनियम कार्ड पर दो लाख रुपये तक का फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • आपको पता होना चाहिए कि पीएनबी अपने ग्राहकों को कई प्रकार के कार्ड देता हैं। ग्राहकों को बैंक हर तरह के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराता है। वहीं इन सभी कार्ड पर अलग-अलग तरह के ऑफर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएनबी रुपे प्लेटेनियम कार्ड पर दो लाख रुपये तक का फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
एक और खास सुविधा
  • इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक नौकरी करने वालों को खास खाते की सुविधा भी देता है। इसके तहत आपको पूरे तीन लाख रुपये तक का फायदा मिल जाता है। इस खाते का नाम PNB MySalary Account है। साथ ही इसको चार कैटेगिरी सिल्वर, गोल्ड, प्रीमियम और प्लेटेनियम में बांटा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें