गारंटीड लाभ प्राप्त करने के लिए एफडी को सबसे बेहतर माना गया है। एफडी में निवेश पर लोगों को एक निश्चित समय में फायदा मिलता है। कई बैंक व पोस्ट ऑफिस एक खास अवधि के लिए अलग-अलग इंटरेस्ट पर एफडी उपलब्ध कराते हैं। एक निश्चित समय अवधि में इंटरेस्ट के रूप में निवेशक के खाते में रकम जमा होती जाती है। कई बार किसी भी कारणवश निवेशक को एफडी का समय पूरा होने से पहले ही पैसों कि जरूरत पड़ जाती है। जिसके चलते उसे एफडी तुड़वानी पड़ती है, और भारी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में इस पर पेनाल्टी भी देनी पड़ती है, साथ ही लाभ भी कम होता है, लेकिन अब आपको समय से पहले अपनी एफडी तुड़वाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके मन में जरूर ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि समय से पहले एफडी तुड़वाने बना भी आपको बंपर रिटर्न कैसे मिल सकता है?