प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए साल 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। किसानों को अब तक पीएम किसान योजना की कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं और अब दसवीं किस्त का इंतजार है। दिसंबर महीने में किसानों को योजना की दसवीं किस्त मिलने की उम्मीद है। हालांकि भारत सरकार ने अभी तक इस किस्त को किसानों के खातों में डालने के लिए कोई डेट निर्धारित नहीं की है। लेकिन इनमें से कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में इस बार पीएम किसान योजना की दो किस्तें यानी डबल पैसे आएंगे। आईए जानते हैं किन किसानों इस बार दोगुना फायदा मिलने वाला है...