अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में खाता है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड का पैसा उनकी जिंदगी भर की कमाई होती है। जबतक आप नौकरी में रहते हैं, तब तक हर महीने आपके वेतन का कुछ हिस्सा पीएफ में जमा होता है और जब आप रिटायर होते हैं तो एक अच्छी खासी रकम आपके पास होती है। ऐसे में ईपीएफ से समंधित कोई भी गलती आपकी जिंदगी भर की कमाई पर भारी सकती है। आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि ईपीएफओ इन गलतियों को सुधारने का भी मौका देता है। हाल ही में ईपीएफओ ने अपने एक सर्कुलर में जन्म तिथि बदलने की भी सुविधा दी है। ऐसे में आप घर बैठे अपनी जन्मतिथि अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं ईपीएफ रिकॉर्ड में जन्मतिथि को कैसे अपडेट किया जा सकता है....