अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए फरवरी 2018 तक का समय सरकार ने सभी को दिया है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर आधार पर रजिस्टर्ड नहीं है तो फिर ऐसा करने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही आप आधार कार्ड में अपनी फोटो भी चेंज करा सकते है। इसके लिए आपको एक प्रोसेस फॉलो करना पड़ेगा और 25 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फोटो चेंज करवाने के लिए फॉलो करना होगा ये प्रोसेस
सबसे पहले आपको आधार कार्ड सेंटर पर अपना आधार कार्ड साथ में लेकर के जाना होगा। सेंटर पर पहुंचकर आपको फिर से आधार कार्ड फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में अपना आधार नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपको फिर से अपनी अंगुलियों व आंखों की स्कैनिंग के साथ फोटो खिंचवानी होगी। अगर फोटो सही न आए तो आप दुबारा से फोटो खिंचवा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
aadhar card
दो हफ्ते में घर पहुंचेगा नया आधार कार्ड
आपकी सारी जानकारी आधार कार्ड के बंगलुरू सेंटर को भेज दी जाएगी, जिसके बाद आपका डाटा प्रोसेस होगा और नई फोटो के साथ आपका आधार कार्ड दो हफ्ते के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको मात्र 25 रुपए खर्च करने होंगे, क्योंकि आधार कार्ड केवल एक बार फ्री बनता है। बायोमेट्रिक डीटेल चेंज कराने के लिए सेंटर पर पैसे खर्च करने होंगे।
4 of 6
आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाइन
- फोटो : Reuters
आधार कार्ड से ये काम होंगे आसान
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप आसानी से किसी भी बैंक में अकाउंट खुलवा सकेंगे। अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने पर आपको सरकार की डीबीटीएल स्कीम में कैश सब्सिडी आसानी से ट्रांसफर हो जाएगी। आप इनकम टैक्स रिटर्न आसानी से फाइल और वैरिफाई कर सकते हैं, जिसके बाद आपको एक्नॉलेजमेंट फॉर्म बंगलुरू नहीं भेजना होगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए, गैस और बिजली का कनेक्शन लेने के आधार कार्ड केवाईसी के लिए आप प्रयोग में ला सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : PTI
ऑनलाइन नहीं होता है फोटो में करेक्शन
आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि तो ऑनलाइन अपडेट हो जाता है लेकिन फोटो का करेक्शन नहीं हो पाता था। एक बार आधार कार्ड बन जाने के बाद जो फोटो कार्ड में प्रिंट होकर के पहले आती थी वो ही रहती थी। फोटो को चेंज करने के लिए यूनीक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पहले कोई पहल नहीं की थी क्योंकि फोटो बायोमेट्रिक डिटेल में दर्ज होती है, जबकि नाम, पता आदि डेमोग्राफिक डिटेल होती है जिसको कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन चेंज कर सकता है।
मोबाइल नंबर चेंज कराने के भी ये ही प्रोसेस
आपको अपना नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराने के लिए फोटो चेंज करने के प्रोसेस को ही पूरा करना होगा। अब आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सेंटर पर जाकर वैरिफाई करना यूआईडीएआई ने जरूरी कर दिया है। पहले यह ऑनलाइन चेंज हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर और फोटो आधार कार्ड में चेंज करा सकते हैं।