सोना खरीदने के लिए इच्छुक हैं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बेहद लाभदायक है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
हम बात कर रहे हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( Sovereign Gold Bond ) की, जिसके तहत आप पेपर गोल्ड खरीद सकते हैं। इन्हें सरकार जारी करती है। सरकार इन्हें खरीदने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर विंडो खोलती है। योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 12वीं सीरीज एक मार्च से शुरू की और पांच मार्च तक आप इसमें निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम चालू वित्त वर्ष की आखिरी सीरीज है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 10 महीने में सबसे कम है।
4,662 रुपये प्रति ग्राम है कीमत
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,662 रुपये प्रति ग्राम तय की है। इससे पहले चालू वित्त वर्ष में दूसरी सीरीज यानि मई 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4,590 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं 11वीं सीरीज में बॉन्ड की कीमत 4,912 रुपये प्रति ग्राम थी। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप एक ग्राम सोने के लिए 4,612 रुपये खर्च करेंगे।
यहां से कर सकते हैं निवेश
स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सोने की हाजिर मांग को कम करना था और सोने की खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू बचत के एक हिस्से को वित्तीय बचत में तब्दील करने के लिए किया गया था।