फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड असली है या नकली? घर बैठे चुटकियों में करें पता

Tue, 02 Mar 2021 04:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड नंबर कैसे चेक करें - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड देश के नागरिकों के लिए सबसे अहम दस्तावेज है। इसकी अहमियत और जरूरत के बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। कई लोग आधार कार्ड को साथ में रखते हैं और कई लोग घर पर रखते हैं। आधार कार्ड यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। वैसे तो सरकार समय-समय पर फ्रॉड को रोकने के लिए लोगों को आगार करती रहती है, लेकिन जालसाज फिर भी धोखाधड़ी कर ही लेते हैं। ऐसे में अगर आपको यह पता चले की आपका आधार कार्ड नकली है, तो आपको काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए हम आज आपको असली व नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड - फोटो : pixabay
ऐसे करें पहचान-
  • आधार नंबर असली है या नहीं, इसकी पहचान करने के लिए आपको सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट - resident.uidai.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां आप 'आधार सत्यापन' सेवाओं का चयन करें।
  • अब आधार संख्या या वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें।
  • यहां दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और भेजें ओटीपी पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आइएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी के बाद, अगर आधार नंबर सही होगा, तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें नाम, राज्य, उम्र, लिंग आदि जैसी जाकारियां होंगी।
  • इस तरह के आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली।
खो गया है आधार कार्ड? तो अगली स्लाइड में जानते हैं दोबारा पाने का सबसे आसान तरीका
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
आधार कार्ड खो जाने पर उसके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। यदि आपका आधार खो गया है और नामांकन पर्ची भी खो गई है, तो चिंता मत कीजिए। आप यूआईडीएआई की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके अपनी ईआईडी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपना ईआईडी या आधार नंबर ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 

4 of 5
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala
सबसे पहले आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://resident.uidai.gov.in/) पर जाएं। 
  • अब रिट्रीव लॉस्ट यूआईडी-ईआईडी विकल्प पर क्लिक करें और इन दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस भरें।
  • अब कैप्चा वेरिफिकेश पर एंटर करें।
  • ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी प्राप्त करने के बाद, सत्यापन के लिए इसे दर्ज करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद, आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड - फोटो : twitter: @UIDAI
मुफ्त है आधार का पंजीकरण 
नागरिकों के लिए आधार कार्ड का पंजीकरण एकदम मुफ्त है। आधार को अपडेट कराने के लिए शुल्क पहले से तय किए गए हैं। इसलिए यदि कोई आपसे अतिरिक्त राशि मांगता है, तो आप 1947 पर कॉल कर उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक uidai.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यूआईडीएआई के अनुसार, आधार में बायोमीट्रिक अपडेट करवाने के लिए आपको 100 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं सिर्फ डेमोग्राफिक डिटेल में बदलाव करने के लिए आपको सिर्फ 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें