फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति बनने के लिए इन सात बातों का रखें खास ध्यान, वरना टूट जाएगा आपका सपना

Wed, 23 Oct 2019 12:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमाई कम और खर्च ज्यादा हो तो महीने के अंत में उधार लेने की नौबत आ जाती है। करोड़पति बनने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन उसे साकार कुछ ही लोग कर पाते हैं। इसलिए आपको सात बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपका सपना टूट भी सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5

समय पर शुरू करें निवेश

युवा निवेश के बारे में नहीं सोचते और इस कारण वो कीमती समय निकल जाता है जिसमें किया गया निवेश काफी अच्छे रिटर्न दे सकता था। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। युवाओं की वित्तीय जिम्मेदारियां कम होती हैं ऐसे में अगर वो किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो उनको अपने जरूरी खर्च निकालने के साथ-साथ पॉलिसी का प्रीमियम देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 

समय-समय पर करते रहें समीक्षा 

अगर आपने किसी भी योजना में निवेश कर रखा है, तो समय-समय पर उसकी समीक्षा करते रहें। नियमित समीक्षा नहीं करने पर आपके पैसे पर जितना रिटर्न आपको मिलना चाहिए, उतना रिटर्न आपको नहीं मिल पाएगा। आपको रिटर्न, जोखिम, कॉस्ट, आदि की पूरी जानकारी होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5

सैलरी का 70 फीसदी ही करें खर्च, 30 फीसदी की करें सेविंग

सलाहकारों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 70 फीसदी ही खर्च करना चाहिए। फेस्टिव सीजन के दौरान अगर किसी ने ज्यादा शॉपिंग की है और घर का बजट गड़बड़ा गया है तो घबराने की बात नहीं हैं। जो पैसा आपने सेविंग के लिए जमा किया हुआ है, उसको आप एक लिमिट में निकालकर अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रोजाना 100 रुपये लगाकर हासिल करें 20 लाख, बेहद लाभदायक है ये प्लान

इंवेस्टमेंट का एक ही विकल्प चुनना

अगर आप सिर्फ एफडी या पीपीएफ जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों में निवेश करते हैं, तो आपको रिटर्न भी एक ही तरह का मिलता है। लेकिन आपको सिर्फ एक तरीके के निवेश विकल्पों से हटकर तेजी से रिटर्न देने वाले विकल्पों में पैसा लगाना चाहिए। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए पैसा लगाते हैं, तो आपको काफी फायदा होगा।

4 of 5

जोखिम उठाने से न घबराएं

अगर आपका खुद का कोई व्यापार है, तो जोखिम लेने से न घबराएं। कई बार जोखिम न लेना ही जोखिम साबित होता है। इसलिए, परिस्थितियों का अच्छे से विश्लेषण करें और पैसा निवेश जरूर करें।

खर्चों पर करें नियंत्रण

एक दूसरे से आगे निकलने और आकर्षक दिखने के चक्कर में आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए कई बार आप कर्ज लेने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। ऐसी आदतों से बचें। घर या बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया जाए तो ठीक है। लेकिन फाल्तू खर्चों के लिए कर्ज कभी ना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

पूरी जानकारी लेने के बाद करें निवेश

कई लोग बिना जानकारी के शेयर बाजार में पैसा लगा देते हैं जिससे उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी बिना जानकारी के इस तरह पैसा खर्च कर देते हैं तो ये निवेश का सही तरीका नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें