डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। महंगे होते रुपये के कारण इसका आपके साथ-साथ सरकार के बजट पर भी असर पड़ने की संभावना है। हम आपको वो कारण बता रहे हैं, जिनकी वजह से रुपया क्यों गिर रहा है।
विज्ञापन
इन वजह से आई है कमजोरी
2 of 8
dollar
रुपये में जो कमजोरी दिख रही है, उसकी दो प्रमुख वजह हैं। पहला कच्चा तेल का दाम और दूसरा अमेरिका का अन्य देशों के साथ ट्रेड वॉर की आशंका। इससे सरकार का चालू खाते का घाटा बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही तेल के दाम आगे चलकर बढ़ सकते हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल सहित हवाई ईंधन के दाम में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
लोन हो सकता है महंगा
3 of 8
अगर इसके चलते महंगाई दर में और इजाफा होता है तो अगस्त में आरबीआई एक बार फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी करने पर मजबूर हो जाएगा, जिससे सभी तरह के लोन लेना महंगा हो जाएगा।
सब्जियों पर पड़ेगा असर
4 of 8
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पूरे देश में सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं। वहीं अन्य कंपनियां भी खाद्य पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है।
विज्ञापन
महंगी हो सकती है रसोई गैस
5 of 8
रुपये के गिरने से रसोई गैस के साथ-साथ पीएनजी के दामों में भी इजाफा होने की उम्मीद है। इससे आपके घर का बजट बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
इंपोर्ट बिल बढ़ने से महंगे होंगे मोबाइल, कार, टीवी
6 of 8
रुपया कमजोर होने की स्थिति में भारत जहां भी डॉलर के मुकाबले पेमेंट करता है, वह महंगा हो जाएगा। सीधे तौर पर समझें तो अब देश में विदेश से आने वाले टीवी, मोबाइल और कारों के कल-पुर्जे महंगे हो जाएंगे। इससे इन्हें खरीदने पर ज्यादा जेब ग्राहकों को ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई पर होगा असर
7 of 8
डॉलर के मजबूत होने से अगर आपका बच्चा विदेश में पढ़ाई कर रहा है तो अब यह भी महंगा हो जाएगा। अब आपको पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसे भेजने होंगे।