फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 45 हजार तक मिलेगी पेंशन, जानिए कितना होगा फायदा या नुकसान

Mon, 08 Apr 2019 06:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सर्वोच्च न्यायालय के निजी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन में बदलाव करने से लोगों की पेंशन में काफी इजाफा हो जाएगा। हालांकि इस फैसले से जहां एक तरफ पेंशन की राशि बढ़ जाएगी, वहीं दूसरी तरफ आपकी टेक होम सैलरी और पीएफ फंड पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6

आदेश से पहले यह था नियम

वर्तमान में कर्मचारियों को बेसिक वेतन के आधार पर और कर्मचारी पेंशन योजना के तहत अधिकतम 7500 रुपये प्रति महीना पेंशन मिलती है। अब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कर्मचारियों को उनके आखिरी वेतन के आधार पर पेंशन मिलेगी।

मौजूदा सिस्टम के मुताबिक वेतन का 8.33 भाग पेंशन के रूप में दिया जाता था। लेकिन अब आदेश के बाद पेंशन की गणना पूरे वेतन यानी, बेसिक वेतन, डीए और रिटेंशन बोनस के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

3 of 6
money

पेंशन में हुई इतनी ज्यादा वृद्धि

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 60 हजार रुपये प्रति महीना है और उसने 35 वर्ष काम किया है तो अब उसे रिटायरमेंट के बाद हर माह करीब 30 हजार रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे, जबकि पुराने सिस्टम के तहत यह पेंशन सिर्फ 7500 रुपये होती थी। इसके साथ ही अगर आपका वेतन 30 हजार रुपये है और आपने 35 वर्षों तक काम किया है तो आपको 15 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

4 of 6

एक अप्रैल को लिया गया फैसला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अप्रैल 2019 को ईपीएफओ की एसएलपी पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुरेंद्र मोहन और न्यायमूर्ति एएम बाबू कती खंडपीठ ने ये फैसला सुनाया था। खंडपीठ ने कहा था कि 15 हज़ार मासिक का मतलब होता है 500 रुपये प्रतिदिन। यह सामान्य ज्ञान है कि एक दिहाड़ी मजदूर को भी इससे ज्यादा धनराशि का भुगतान होता है। इसलिए पेंशन के लिए अधिकतम वेतन 15 हजार रुपये तक सीमित करना एक सभ्य पेंशन से अधिकांश कर्मचारियों को वृद्धावस्था में वंचित करेगा।

विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media

सर्वोच्च न्यायालय ने किया ये बदलाव

बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों की पेंशन के लिए उनकी अधिकतम सैलरी 15 हजार रुपये तय की थी। इसका मतलब, आपकी सैलरी भले ही 15 हजार रुपये प्रति महीने से अधिक हो, मगर आपकी पेंशन की गणना अधिकतम 15 हजार रुपये सैलरी पर ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने ईपीएफओ की ओर से निर्धारित इस सैलरी सीमा को तोड़ दिया है। अब कर्मचारियों के पेंशन की गणना आकिरी सैलरी यानी उच्चतम सैलरी के आधार पर होगी। कोर्ट के इस फैसले से कर्मचारियों को कई गुणा ज्यादा पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

नौकरी के वर्ष

मौजूदा पेंशन

30000 सैलरी

60000 सैलरी

90000 सैलरी

5 - - - -
10

2143

4286

8571

12857

15

3214

6429

12857

19286

20

4286

8571

17143

25714

25

5357

10714

21429

32143

30

6429

12857

25714

38571

35

7500

15000

30000

45000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें