फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीरों की तरह आप भी रोजाना 19 रुपये का निवेश कर कमाएं दो करोड़ रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान

Sun, 15 Sep 2019 10:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महंगाई के इस दौर में अपने परिवार की इच्छाएं पूरी करना मुश्किल हो जाता है। कई बार हम पैसों की बचत करते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से वो खर्च हो ही जाते हैं। पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी जब जरूरत के समय के लिए हाथ में पैसे नहीं होते तो बहुत दुख होता है। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप रोजाना महज 19 रुपये निवेश कर दो करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको कहां और कितना निवेश करना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
हम बात कर रहे हैं सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की, जिसे एसआईपी कहा जाता है। बीते कुछ समय में लोगों की एसआईपी में निवेश करने की रुचि काफी बढ़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को इससे मोटा मुनाफा होता है। आइए जानते हैं कि आप रोजाना 19 रुपये निवेश कर कैसे दो करोड़ रुपये पैसों के मालिक बन सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बीते कुछ सालों में एसआईपी में लोगों को 18 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। अगर आप 35 साल तक रोजाना 19 रुपये यानी एक महीने में 570 रुपये एसआईपी में निवेश करेंगे, तो 18 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 35 साल बाद आपके पास दो करोड़ रुपये हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि एसआईपी आखिर काम कैसे करता है। 
 

यह भी पढ़ें: अगर आप भी करेंगे यहां निवेश, तो हमेशा पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब

4 of 6
एसआईपी में निवेश से आप चक्रवृद्धिता का भी लाभ उठा सकते हैं, अर्थात पहले महीने का आपका मुनाफा आपके अगले महीने के मूलधन में जुड़ जाता है जिससे आपका निवेश बढ़ता जाता है और आपका फायदा भी। जितने ज्यादा समय तक आप एसआईपी में निवेश करेंगे, उतना ही ज्यादा फायदा आपको मिल सकता है। इसलिए लंबे समय तक एसआईपी के जरिये निवेश करने से आपको धन संचय करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
एसआईपी नियमित रूप से निवेश करने का एक सुलभ और भरोसेमंद तरीका है, जिसके तहत आप 500 रुपये प्रतिमाह से भी निवेश कर सकते हैं। मतलब अपने मासिक खर्च पर बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपने सपनों को पूरा कर सकते है। निवेश की राशि भले ही छोटी हो पर एसआईपी लंबे समय में धीरे-धीरे धन संचयित करने की आसान व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसआईपी निर्धारित दिन आपकी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में पहले से तय राशि आपके बैंक खाते से लेकर निवेश कर देता है। भले ही शेयर बाजार में तेजी हो या मंदी, एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखता है। एसआईपी में निवेश करने का लाभ यह होता है कि इसमें आपका पैसा अलग-अलग सेक्टर की तमाम कंपनियों में निवेश किया जाता है। जब आपका पैसा अलग अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया जाता है तो इससे आपको काफी मुनाफा होता है। बता दें कि एसआईपी सेबी और एएमएफआई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें