फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन लेना हुआ महंगा, बढ़ गई आपकी EMI, एसबीआई ने की 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी

Fri, 01 Jun 2018 12:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज से लोन लेना महंगा हो गया है। इसके साथ ही जिन लोगों का लोन पहले से चल रहा है, उनको भी अब ज्यादा ईएमआई देनी होगी। देश के सबसे बड़े बैंक--स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मॉर्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। 
विज्ञापन

दूसरी बार बढ़ाई ब्याज दरें

2 of 6
बैंक ने दूसरी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च में भी बैंक ने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की थी। बैंक ने यह कदम आरबीआई द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी के आने से कुछ दिन पहले उठाया है। आरबीआई के निर्देशानुसार बैंक अब होम लोन को एमसीएलआर से ही लिंक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

अन्य बैंक भी उठा सकते हैं कदम

3 of 6
एसबीआई के इस कदम के बाद अन्य बैंक भी ऐसा कर सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक आरबीआई भी रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। 

4 जून से शुरू होगी बैठक

4 of 6
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक अगले महीने 4 जून से शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस बैठक की समाप्ति 6 जून को होगी। इसी दिन कमेटी नए रेपो रेट की घोषणा करेगी। इस कमेटी में आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल समेत छह लोग हैं। 
विज्ञापन

25 बेसिस प्वाइंट की हो सकती है बढ़ोतरी

5 of 6
कच्चे तेल और महंगाई दर बढ़ने के कारण आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। अगर आरबीआई रेपो रेट में बदलाव नहीं भी करता है, तो भी बैंक अपनी तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इससे लोगों को ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर पड़ेगा असर

6 of 6
होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, एजूकेशन लोन, टू-व्हीलर लोन सहित अन्य सभी प्रकार के लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। पेट्रोल-डीजल के दामों में यही रफ्तार बनी रही तो फिर आरबीआई कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। अगर अगस्त में भी यही हाल रहा तो फिर आरबीआई ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर देगा, जिससे लोगों की जेब पर काफी असर पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें