फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, SBI जनरल इंश्योरेंस ने शुरू की साइबर सुरक्षा बीमा

Tue, 23 Apr 2019 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जनरल इंश्योरेंस ने साइबर हमलों से कारोबारी इकाइयों की वित्तीय और साख से जुड़े नुकसान की बीमा-सुरक्षा के लिए उत्पाद पेश किया है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के मुताबिक इसे हैकिंग हमलों, पहचान की चोरी, संवेदनशील सूचनाओं के लीक होने और कारोबार में व्यवधान जैसी गतिविधियों से रक्षा के लिए तैयार किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एसबीआई जनरल ने बयान में कहा कि, 'शुरुआत में हमारा ध्यान छोटी एवं मझोली इकाइयों पर होगा। बाद में हम इसमें बड़ी कंपनियों को भी शामिल कर सकते हैं। यह उत्पाद साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से बचाव करेगा।' 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : BBC
इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि, 'डिजिटल प्रौद्योगिकी के बढ़ने के साथ-साथ सभी प्रकार और आकार के व्यवसायों के लिए साइबर जोखिम में भी तेजी से वृद्धि हुई है। साइबर हमलावर इस सिद्धांत पर काम करते हैं कि ज्यादातर कारोबारी इकाइयां अपनी साइबर सुरक्षा पर पर्याप्त रूप से खर्च नहीं करते हैं।' 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि इसमें कारोबार में अचानक रुकावट, सिस्टम फेल होना, साख का नुकसान, मल्टीमीडिया देयता और कंप्यूटर से जुड़े अपराध के कवरेज का विकल्प शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें