वित्तीय सुरक्षा के लिए जीवन बीमा आवश्यक है। यह बीमाधारक की असमय मौत की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। कई तरह की जीवन बीमा पॉलिसी में जीवन के जोखिम से जुड़ी पॉलिसी को टर्म इंश्योरेंस के नाम से जाना जाता है, और यह सबसे सस्ती होती है, क्योंकि इसके प्रीमियम की लागत कम होती है और यह सिर्फ मृत्यु को कवर करता है, बचत या निवेश को नहीं।
सरकार ने नौ मई 2015 को सामाजिक कल्याण योजना के रूप में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की शुरुआत की थी, जो एक जीवन बीमा योजना है। इसके तहत एक मुश्त दो लाख रुपये की राशि कवर की जाती है। इसका सालाना प्रीमियम 330 रुपये है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।