फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो जाए पैन कार्ड, तो फिर चिंता की बात नहीं, 50 रुपये में मिल जाएगा डुप्लीकेट

Sat, 14 Dec 2019 04:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पैन कार्ड
पैन कार्ड एक अहम दस्तावेज है। आईटीआर दाखिल करने से लेकर के बैंक खाता खोलने और अन्य वित्तीय ट्रांजेक्शन को करने के लिए इस कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर पैन कार्ड खो जाए, तो फिर कई तरह की दिक्कतों में पड़ सकते हैं। हालांकि अब आप मात्र 50 रुपये खर्च करके डुप्लीकेट पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल ऑनलाइन ही सारा प्रोसेस होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 8
पैन कार्ड

केवल इन लोगों को मिलेगा डुप्लीकेट पैन कार्ड

यह सुविधा केवल उन लोगों को मिलेगी जिनका पैन कार्ड पहले आयकर विभाग के एनएसडीएल या फिर यूटीआई से बना हो। इसके साथ ही जिस पैन कार्ड का डुप्लीकेट बनाना हो, उसका पहले से ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि इन पर ही ओटीपी आएगा, जिसके बाद प्रोसेस शुरू होगा। 
विज्ञापन

3 of 8
PAN CARD - फोटो : self

फॉलो करने होंगे यह स्टेप्स

सबसे पहले गूगल में जाकर इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट की वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से आप ‘रीप्रिंट ऑफ पैन कॉर्ड’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4 of 8
पैन और आधार
यह उन लोगों के लिए है जिन्हें पहले से परमानेंट एकाउंट नंबर (पैन) एलॉट किया जा चुका है, लेकिन उन्हें फिर से पैन कार्ड की जरूरत होती है। इस विकल्प को अपनाने के बाद उस आवेदक को एक नया पैन कार्ड जारी किया जाता है, जिस पर वही नंबर होता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
pan card
एक नया वेबपेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर के सबमिट करना होगा। इसके बाद आपकी सारी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखेगी। 
विज्ञापन

6 of 8
pan card

फिर आपको ओटीपी मंगाने के लिए दो ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप ईमेल या फिर फोन नंबर अथवा दोनों पर ओटीपी को मंगा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
pan card
ओटीपी के वैलिड हो जाने के बाद आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा। यह भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
पैन कार्ड
अगर आप विदेश में पैन कार्ड मंगाएंगे तो फिर 959 रुपये का भुगतान करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें