फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर भूल जाने पर भी प्रिंट करा सकेंगे आधार कार्ड, अपनाना होगा यह प्रोसेस

Mon, 15 Apr 2019 06:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : UIDAI
अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और मोबाइल नंबर भूल गए हैं या फिर वो नंबर काम नहीं कर रहा है तो भी आप नया आधार कार्ड प्रिंट करा सकेंगे। आधार को जारी करने वाली संस्था यूनिक आई़डेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इसके लिए प्रोसेस को जारी कर दिया है। इसके लिए सारा प्रोसेस ऑनलाइन होगा। इसमें आप बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अपना आधार कार्ड दुबारा पा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7

क्यों जरूरी है आधार कार्ड 

आज प्रत्येक नागरिक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सरकारी योजनाओं जैसे कि आयकर रिटर्न, एलपीजी सब्सिडी, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन, राशन आदि के लिए आधार नंबर होना ही चाहिए। इन सेवाओं के लिए बिना आधार कार्ड के आप लाभ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 7

इस प्रोसेस को करना होगा फॉलो

  • सबसे पहले आपको uidai.gov.in पर जाना होगा। 
  • वहां पर ऑर्डर आधार रिप्रिंट सेवा पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अपना आधार नंबर और अन्य डिटेल को सबमिट करना होगा। 
  • वेरिफिकेशन के लिए अपना फिलहाल चालू मोबाइल नंबर देना होगा।
  • ओटीपी सबमिट करें। 
  • इसके बाद प्रिव्यू में डिटेल को चेक करें। 
  • 50 रुपये राशि का भुगतान ऑनलाइन करें। 
  • इसके बाद जेनरेट हुए एसआरएन नंबर को नोट करें। 
  • इसके 10 दिन बाद नया आधार कार्ड आपके घर पर पहुंच जाएगा।

4 of 7
बैंक और अन्य फिनटेक कंपनियां आधार क्यू आर कोड के जरिए ग्राहकों का खाता खोल सकेंगी। केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और UIDAI में इस बात के लिए जल्द सहमति बनने के आसार हैं, जिससे ऑफलाइन आधार कार्ड के प्रयोग को जल्द मंजूरी मिल सकती है।  
विज्ञापन

5 of 7

इनके लिए राह होगी आसान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से आधार का प्रयोग करना बैंकों, फिनटेक कंपनियों, बीमा और मोबाइल वॉलेट के लिए अनिवार्य नहीं रह गया था। इससे कंपनियां पहले की तरह ई-केवाईसी के लिए आधार का प्रयोग नहीं कर पा रही थीं। अब अगर बातचीत सफल रही तो फिर ऑफलाइन आधार का प्रयोग करना मुमकिन हो जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7

ऐसे होगा प्रयोग

आधार कार्ड पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके सारी डिटेल्स निकल सकती है। इस डिटेल्स को यूआईडीएआई द्वारा डिजिटल साइन किया जाएगा, जिसके बाद यह भी राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी की तरह भरोसेमंद हो जाएगा। साथ ही पासपोर्ट ऑफिस और बैंक को इसमें काफी सुविधा हो जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7

क्यूआर कोड से मिलेगी केवल यह जानकारी

किसी भी बैंक या फिर फिनटेक कंपनी को व्यक्ति का क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद केवल नाम, फोटोग्राफ और पते की जानकारी ही मिल सकेगी। आधार में ली गई बाकी जानकारियां गोपनीय रहेंगी, जिनसे छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। इसके जरिए व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी किसी को नहीं पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें