फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख करीब, जान लें कहीं आपका पैन कार्ड ब्लॉक तो नहीं

Mon, 22 Jul 2019 12:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड
आईटीआर दाखिल करने के आखिरी तारीख करीब आ रही है। अगर आपने अब तक आयकर रिटर्न फाइल नहीं किया है तो इसे 31 जुलाई से पहले ही कर लें। समयसीमा के बाद आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना लगेगा। करदाताओं को राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब पैन कार्ड के बजाए आधार कार्ड से रिटर्न भरने की सुविधा दे दी है। लेकिन जो लोग आईटीआर फाइल करने के लिए पैन कार्ड का ही प्रयोग करेंगे, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि उनका पैन कार्ड कहीं रद्द तो नहीं। पैन कार्ड एक विशिष्ट पहचान कार्ड है जिसे स्थायी खाता संख्या कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पैन कार्ड की स्थिति जानना चाहते हैं तो इन चार स्टेप में आप चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड
सबसे पहले अपको incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा, जो आयकर विभाग की ही वेबसाइट है। यहां आपके समक्ष कईं विकल्प आएंगे। पैन कार्ड रद्द है या नहीं, यह आपको साइट के लेफ्ट साइड में मौजूद विकल्प से पता चलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड
यहां आपको Verify Your PAN Details का एक विकल्प दिखेगा, जिसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी। यहां आपको पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। 

4 of 5
पैन कार्ड
ध्यान रहे कि इस फॉर्म में आपको केवल पैन कार्ड पर दी गई जानकारी ही भरनी है। जानकारी भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा और फिर इसे सब्मिट करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड
अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे सामने खुली नई विंडो में डालें और सबमिट करें। अब आपके सामने एक और विंडो खुलेगी। उसमें पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड रद्द हुआ है या एक्टिव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें