फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लें रेलवे के प्रीमियम तत्काल कोटा की खास बातें, टिकट बुक करते समय होगा मुनाफा

Sun, 21 Apr 2019 11:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के मद्देनजर आए दिन कोई नई स्कीम लांच करता रहता है, या यात्रियों को नई सुविधा देता है। भारतीय रेलवे ने डायनामिक फेयर के साथ नया प्रीमियम तत्काल कोटा भी लागू किया था, जिसके बारे मे कुछ ही लोगों को पता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते समय आपने देखा होगा कि कुछ ट्रेन में प्रीमियम तत्काल का विकल्प होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि प्रीमियम तत्काल के इस विकल्प से क्या होता है? 
विज्ञापन

2 of 4

बुकिंग के हिसाब से बढ़ता है किराया

इसके तहत ट्रेन में जैसे-जैसे बुकिंग होती है किराया बढ़ता जाता है और फ्लेक्सी फेयर के तहत यात्रियों का किराया हर 10 फीसदी सीट भरने के बाद 10 फीसदी बढ़ता है। प्रीमियम तत्काल के लिए बुकिंग रोज सुबह 10 बजे से शुरू हो जाती है। बता दें कि अगर आपने इस कोटा के तहत टिकट बुक की है, तो आपको इसका रिफंड नहीं मिलता है। रेलवे ने 47 ट्रेनों में डायनामिक फेयर स्कीम को खत्म कर दिया था, जो कि 15 मार्च 2019 से लागू होना था। 15 ट्रेनों में इसे पूरी तरह से और 32 ट्रेनों में आंशिक तौर पर खत्म किया गया है। नियम के अनुसार, जिन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर वसूला जाता है, उसमें यात्रियों से टिकट के आधार मूल्य के 1.4 गुना अधिकतम किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : अमर उजाला

इन बातों का रखें ध्यान

दरअसल तत्काल और प्रीमियम तत्काल दोनों का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड एक जैसा है। इस कोटा के तहत एजेंट टिकट बुकिंग नहीं कर सकते और जिस यात्री की टिकट बुक हो गई है उससे डायनामिक फेयर लिया जाता है। इतना ही नहीं, इस कोटा में आरएसी या वेटलिस्ट टिकट की बुकिंग भी नहीं होती है। प्रीमियम तत्काल कोटा में कोई कंसेशन नहीं होता है और इसमें बच्चों का भी पूरा टिकट लगता है।
विज्ञापन

4 of 4

इन ट्रेनों के लिए लागू है फ्लेक्सी फेयर योजना

भारतीय रेलवे की ओर से राजधानी दिल्ली की 44  प्रीमियम ट्रेनों के लिए फ्लेक्सी फेयर योजना लागू की गई है। वहीं दुरंतो की 52 प्रीमियम ट्रेनों के लिए फ्लेक्सी फेयर योजना लागू है और शताब्दी एक्सप्रेस की 46 प्रीमियम ट्रेनों के लिए रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर योजना लागू की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें