इसमें कोई दौराय नहीं है की परिवार के साथ छुट्टियां आनंद से भरपूर होती है, फिर भी यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कोई भी आउटिंग जोखिमों या दुर्घटनाओं से मुक्त नहीं होती है। जब कोई परिवार, दोस्तों या अकेले यात्रा पर जाने की योजना बनाता है, तो अद्भुत परिदृश्य देखना चाहता है, विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेना चाहता है, विविध परंपराओं का अनुभव करता है इत्यादि। यदि व्यक्ति किसी भी तरह से, किसी अप्रत्याशित दुर्घटना, आपातकाल या संकट जैसी स्थिति में आता है, तो उसकी पूरी यात्रा बेकार हो जाती है। इसलिए, अपनी छुट्टी को बिगड़ने न दें और अपनी यात्रा के लिए कदम बढ़ाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस की योजना बनाएं।
संजय दत्ता
चीफ – क्लेम्स, अंडर राइटिंग एंड रिइंश्योरेंस
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड